Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साईं नगर जोरा में निशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर हुआ संपन्न…
    • सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक
    • महाराष्ट्र सीमा से लगे नेलांगुर में हर घर पहुंचा नल जल, दूर हुई पेयजल समस्या
    • एकीकृत कृषि और आजीविका के लिए “दीदी के बखरी “से आ रही नई क्रांतिकांकेर जिले की पहल
    • मोनालिसा की फरमान से शादी पर केरल में सियासी बवाल, BJP की CPIM नेताओं पर FIR की मांग
    • कंक्रीट लदा 16 पहियों वाला टैंकर पलटा,पापड़ बनी BMW, एडवोकेट की मौत
    • विदेश जाने वाले पुजारियों से मंदिर के गर्भगृह में कोई पूजा नहीं-हाईकोर्ट
    • बेंगलुरु से पेरू जा रहे परिवार को बोर्डिंग से रोका, डच एयरलाइंस के CEO के खिलाफ FIR का आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, April 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»स्नैपचैट में अरुणाचल की 15 साल की लड़की से राजस्थान के युवक ने की दोस्ती, बनाए शारीरिक संबंध, युवक गिरफ्तार 
    क्राइम

    स्नैपचैट में अरुणाचल की 15 साल की लड़की से राजस्थान के युवक ने की दोस्ती, बनाए शारीरिक संबंध, युवक गिरफ्तार 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ईटानगर: पिछले साल दिसंबर से लापता अरुणाचल प्रदेश की 15 वर्षीय लड़की राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से मिली है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। राजधानी के पुलिस अधीक्षक जुम्मार बासर ने बताया कि ईटानगर के महिला थाने में 30 दिसंबर को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

    स्नैपचेट में राजस्थान के युवक के साथ हुई थी दोस्ती

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और उसे मिली अन्य सूचनाओं के आधार पर किशोरी के बांसवाड़ा में होने का पता लगाया। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने ‘स्नैपचैट’ के जरिए लड़की से दोस्ती की थी और कथित तौर पर प्रेम संबंध का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति को स्थानीय पुलिस की मदद से नौ अप्रैल को राजस्थान के डूंगरपुर जिले से गिरफ्तार किया गया।

    लड़की को मेडिकल करवाया गया है और उसे शेलटर होम में रखा गया है। अभिभावकों से अपील है कि वो अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें।

    आरोपी को डूंगरपुर की विशेष पॉक्सो अदालत में पेश किया गया

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी को डूंगरपुर की विशेष पॉक्सो अदालत में पेश किया गया जिसने उसे अरुणाचल प्रदेश ले जाने के लिए 11 अप्रैल को उसका ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर दिया। अधिकारी ने कहा कि लड़की को चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई गई है और उसे आश्रय गृह में रखा गया है। बासर ने पुलिस दल की सराहना की और अभिभावकों से अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    घरेलू विवाद पर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार…

    April 12, 2026

    गोहाना में नर्सिंग कर रही युवती की हत्या, पिता हिरासत में

    April 12, 2026

    बहू से संबंध, कांग्रेसी नेता के भतीजे ने घर में घुसकर मारी गोली, कर्मचारी की हालत नाजुक

    April 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.