Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी, दो की मौत…7 लोग घायल
    • सरकाघाट छात्रा मर्डर केस : गेहूं के खेत में छिपा बैठा था कातिल, गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा, ले गई पुलिस
    • बैंक्वेट हॉल में भिड़ गए 2 दूल्हे, पुलिस ने पूछा- किसके साथ जाना है? और हो गई दुल्हन की विदाई
    • रावी दरिया में डूबने से इकलौते बेटे की मौत
    • बहुचराजी मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 7 की मौत
    • राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में 15 अप्रैल से लू का अलर्ट गर्मी ने शुरू कर दिए तेवर दिखाने…
    • आखिरकार सुनी गई आधी आबादी की आवाज़-आर. विमला, आईएएस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, April 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»बहुचराजी मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 7 की मौत
    मुख्य समाचार

    बहुचराजी मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 7 की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुजरात के सुरेन्द्रनगर से भीषण सड़क हादसा सामने आया है, यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

    इस घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुआ है. बताया गया कि रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में कुछ अन्य घायल हो गए. 

    बहुचराजी मंदिर जा रहे थे सभी लोग

    घटना को लेकर लखतर के पुलिस निरीक्षक योगेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह घटना लखतर-विरामगाम राजमार्ग पर देर रात करीब 1.30 बजे उस समय घटी, जब तीर्थयात्रियों का एक समूह राजकोट से बहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था.

    हादसे में दो पुरुष और चार महिलाएं शामिल

    उन्होंने आगे बताया कि जिले के लखतर तालुका के भास्करपारा गांव के बाहरी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया. उन्होंने बताया कि छह तीर्थयात्री और सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की मौत हो गई. मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है.

    हादसे के बाद मौके से फरार हुआ ट्रक चालक

    उन्होंने कहा, “यह हादसा उस समय हुआ जब तीर्थयात्री पैदल जा रहे थे. वे बहुचराजी के एक मंदिर में पूजा करने के लिए निकले थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी.” अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं. वहीं, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सरकाघाट छात्रा मर्डर केस : गेहूं के खेत में छिपा बैठा था कातिल, गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा, ले गई पुलिस

    April 13, 2026

    बैंक्वेट हॉल में भिड़ गए 2 दूल्हे, पुलिस ने पूछा- किसके साथ जाना है? और हो गई दुल्हन की विदाई

    April 13, 2026

    रावी दरिया में डूबने से इकलौते बेटे की मौत

    April 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.