Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत, 6 गिरफ्तार
    मुख्य समाचार

    लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत, 6 गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के मुंबई में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग्स पार्टी की गई. इस दौरान ड्रग्स ओवरडोज लेने की वजह से 2 छात्रों की मौत हो गई है. इस मामले में पुलिस ने आयोजक समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. मृतकों में एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों में आकाश सामाल, विनोद जैन, प्रतीक पांडे, आनंद पटेल, रौनक खंडेलवाल और बालकृष्ण कुरूप के नाम शामिल हैं.

    वहीं पुलिस ने 15 से 20 लोगों के बयान दर्ज किए है. दोनों पीड़ितों की उम्र 20-22 साल की है. अपने दोस्तों के साथ रविवार (12 अप्रैल) रात लाइव कॉन्सर्ट देखने मुंबई के गोरेगांव इलाके के नेस्को ग्राउंड में आए थे. पुलिस ने इस मामले में  5 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें पीड़ित के दोस्त और आयोजक शामिल हैं.

    नेस्को प्रवक्ता ने जताया दुख

    नेस्को के प्रवक्ता की तरफ से दोनों छात्रों की मौत पर बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि हम प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. हम स्थिति की गंभीरता को समझते हैं और संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है. 

    उन्होंने कहा कि हम लोग जांच में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं. यह सुनिश्चित करने के लिए कि तथ्यों का पता जल्द से जल्द चल सके, सभी प्रासंगिक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

    उन्होंने आगे कहा कि अभी मामले में जांच की जा रही है, इसलिए इस पर आगे कोई टिप्पणी करना सही नहीं होगा. हम अधिकारियों का सहयोग करने और सभी सुरक्षा तथा अनुपालन मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

    कॉन्सर्ट के दौरान किया था ड्रग्स का सेवन

    बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों ने कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स का सेवन किया था. कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी, जिसके बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद की जा सकेगी. मामले में पुलिस ने घटनास्थल से अन्य छात्रों के बयान दर्ज किए हैं. साथ ही आयोजकों और संचालकों से भी पूछताछ की जा रही है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें

    August 7, 2026

    घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता

    August 7, 2026

    शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.