Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
    • मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
    • जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
    • Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation
    • ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप
    • रिश्तेदारी से लौट रहे पति-पत्नी के लिए ट्रॉला बना काल, 1 दिन पहले पत्नी अगले दिन पति ने तोड़ दम
    • ड्यूटी से लौटते वक्त खाई में गिरी पटवारी की कार…मौत
    • किराए के मकान में एक ही परिवार के 3 मूक-बधिर लोगों की बेरहमी से हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»‘मैं राष्ट्रपति न होता तो दुनिया टुकड़े-टुकड़े हो जाती’- डोनाल्ड ट्रंप
    अंतर्राष्ट्रीय

    ‘मैं राष्ट्रपति न होता तो दुनिया टुकड़े-टुकड़े हो जाती’- डोनाल्ड ट्रंप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एबीसी न्यूज के साथ बातचीत में एकदम साफ कर दिया कि वो ईरान के साथ चल रहे दो हफ्ते के सीजफायर को आगे बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रहे। एबीसी न्यूज के जोनाथन कार्ल ने अपने पोस्ट में लिखा कि ट्रंप को लगता है सीजफायर बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह युद्ध जारी रखना चाहते हैं। उनका कहना है कि इससे पहले ही ईरान के साथ डील हो जाएगी।

    ‘डील बेहतर है, ताकि वो फिर बना सकें’

    जब कार्ल ने पूछा कि युद्ध का अंत डील से होगा या ईरान की ताकत खत्म करके, तो ट्रंप ने कहा कि दोनों मुमकिन हैं। लेकिन उनकी पसंद डील है। ट्रंप ने कहा- डील बेहतर है क्योंकि तब वो अपना देश फिर से बना सकते हैं। उनके पास अब एक अलग सरकार है। हमने कट्टरपंथियों को हटा दिया, वो अब नहीं रहे।

    ‘अगले दो दिन अमेजिंग होंगे’

    ट्रंप ने एबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा- मुझे लगता है अगले दो दिन आप कुछ जबरदस्त होते देखेंगे। बता दें कि ट्रंप ने कुछ घंटे पहले न्यूयॉर्क पोस्ट को फोन पर बताया था कि ईरान से दूसरे दौर की बातचीत अगले दो दिनों में हो सकती है। पहले उन्होंने यूरोप का नाम लिया, फिर करीब आधे घंटे बाद दोबारा फोन करके कहा कि इस्लामाबाद ज्यादा संभावित जगह है।

    वेंस, विटकॉफ और कुशनर फिर मैदान में

    उधर, सीएनएन के सूत्रों के मुताबिक अमेरिका दूसरे दौर की बातचीत पर विचार कर रहा है। इसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस एक बार फिर अमेरिकी टीम की अगुवाई कर सकते हैं। साथ में ट्रंप के खास दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे। ये तीनों नेता युद्ध शुरू होने से पहले से ही ईरान के साथ पर्दे के पीछे बातचीत कर रहे हैं। इस्लामाबाद में पहले दौर की 21 घंटे की बातचीत के बाद से ये अब भी ईरानी अधिकारियों और बिचौलियों के संपर्क में हैं। हालांकि एक अमेरिकी अधिकारी ने साफ किया कि अभी कुछ तय नहीं हुआ है। बातचीत पर चर्चा हो रही है, लेकिन अभी कोई तारीख नहीं है।

    ‘मैं राष्ट्रपति न होता तो दुनिया बिखर जाती’

    इस पूरे इंटरव्यू में ट्रंप ने एक और बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर वो राष्ट्रपति नहीं होते तो आज दुनिया टुकड़े-टुकड़े हो चुकी होती। यह बयान चाहे जितना विवादित हो, लेकिन इससे ट्रंप की उस सोच का पता चलता है जिसमें वो खुद को इस वैश्विक संकट का एकमात्र हल मानते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केंद्र ने समन जारी कर Meta अधिकारियों को दिल्ली बुलाया

    August 4, 2026

    ‘वर्ल्ड वॉर 2 जैसा हमला होने वाला था, पर गिड़गिड़ाने लगा ईरान, इसलिए छोड़ दिया’- डोनाल्ड ट्रंप

    August 3, 2026

     जापान में फिर लगे भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.