Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल  पुराने  मानसून का इतिहास सुरक्षित…
    • केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
    • रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
    • जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
    • परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
    • दीपावली : दीप जलें, मन का अंधकार मिटे
    • पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल
    अंतर्राष्ट्रीय

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव जारी है. इसी बीच, ट्रंप प्रशासन ने ईरान के शीर्ष अधिकारियों को न्यूयॉर्क आने की अनुमति देने का फैसला किया है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की हाई-लेवल मीटिंग में शामिल हो सकेंगे. अमेरिकी विदेश विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मेजबान देश के तौर पर अमेरिका अपनी जिम्मेदारियों के तहत ईरानी प्रतिनिधिमंडल को महासभा में शामिल होने की अनुमति देगा.

    छोटे प्रतिनिधिमंडल को मिलेगी अनुमति

    अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, इस बार ईरान का प्रतिनिधिमंडल पिछले साल की तुलना में छोटा होगा. पेजेश्कियान और अराघची के अलावा उनके जरूरी स्टाफ को भी न्यूयॉर्क आने की अनुमति दी जाएगी. हालांकि, अमेरिका ने यह स्पष्ट किया है कि वीजा मिलने के बावजूद ईरानी प्रतिनिधिमंडल पर कई तरह की पाबंदियां लागू रहेंगी. अधिकारियों की आवाजाही सीमित रहेगी और उन्हें लग्जरी तथा कुछ अन्य सामान खरीदने की अनुमति नहीं होगी.

    न्यूयॉर्क में आवाजाही पर रहेगी पाबंदी

    अमेरिका पहले भी संयुक्त राष्ट्र महासभा में आने वाले ईरानी अधिकारियों की न्यूयॉर्क में आवाजाही सीमित करता रहा है. उनकी यात्रा मुख्य रूप से संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन, ईरानी राजदूत के आवास और जॉन एफ. कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीमित रही है. इस बार भी इसी तरह के यात्रा प्रतिबंध लागू रहने की बात अमेरिकी विदेश विभाग ने कही है.

    जंग के बीच बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम

    अमेरिका का यह फैसला ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है. रिपोर्टों के मुताबिक संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमले के बाद शुरू हुआ था. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और उन खाड़ी देशों को निशाना बनाया, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं. इसके बाद से अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष खत्म करने को लेकर बातचीत के कई दौर रुक-रुककर होते रहे हैं.

    1947 के UN समझौते के तहत अमेरिका की जिम्मेदारी

    ईरानी प्रतिनिधिमंडल को अनुमति देने के पीछे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय समझौते की भूमिका भी बताई जा रही है. 1947 के इस समझौते के तहत अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र के मेजबान देश के रूप में विदेशी राजनयिकों को संयुक्त राष्ट्र तक पहुंच की सुविधा देने के लिए बाध्य है. हालांकि, अमेरिका का कहना है कि सुरक्षा, आतंकवाद और विदेश नीति जैसे आधारों पर वीजा से इनकार करने का अधिकार उसके पास है.

    फिलिस्तीनी अधिकारियों से अलग फैसला

    ईरानी प्रतिनिधिमंडल को वीजा देने का फैसला अमेरिका द्वारा फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास और अन्य फिलिस्तीनी अधिकारियों के प्रवेश पर रोक लगाने के एक दिन बाद आया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने PA और PLO पर अंतरराष्ट्रीय अदालतों में इजरायल के खिलाफ कार्रवाई और अन्य नीतिगत कदमों का हवाला देते हुए प्रतिबंध जारी रखने की बात कही है. इस तरह एक ही UN महासभा के लिए ईरान और फिलिस्तीनी प्रतिनिधिमंडल के संबंध में अमेरिका ने अलग-अलग फैसले लिए हैं.

    पेजेश्कियान का संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन भी प्रस्तावित है. ऐसे में उनका न्यूयॉर्क दौरा अमेरिका-ईरान संबंधों और जारी संघर्ष के बीच होने वाला एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक घटनाक्रम होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘इस बार स्पेस लेजर काम नहीं आए’, मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की जीत पर मस्क का तंज

    November 4, 2026

    अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, सीनेट पर डेमोक्रेट्स का कब्जा, चार राज्यों में पलटी बाजी

    November 4, 2026

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया; तेहरान का आभार

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.