Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आखिर कौन है यह 30 साल का नौजवान जिसने इस साल की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील, खरीदा 670 करोड़ का महल…
    • छत्तीसगढ़-भिलाई इस्पात संयंत्र में संयुक्त आपातकालीन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन
    • उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया शौर्य वाटिका का भूमिपूजन, लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
    • स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश
    • रोबोट ने मचाया बवाल! जमीन पर गिरकर हाथ-पैर पटकता रहा, Viral Video देख लोग हंसी नहीं रोक पाए…
    • बिजली का करंट लगने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल-पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णयानुसार ,अधिकारियों को अस्थाई तौर पर स्थान्तरित कर पदस्थ किया गया…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»इस जादुई ड्रिंक को डेली रूटीन में करें शामिल, स्किन करेगी ग्लो और डाइजेशन होगा तेज
    खानपान-सेहत

    इस जादुई ड्रिंक को डेली रूटीन में करें शामिल, स्किन करेगी ग्लो और डाइजेशन होगा तेज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mint Lemon Honey Water: अनियमित दिनचर्या और खराब खान-पान आजकल कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन गए हैं. ऊपर से बढ़ती गर्मी और भी सेहत के लिए दुश्मन बन चुकी है, लेकिन प्रकृति ने हमें कुछ सरल और शक्तिशाली चीजें दी हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के सेहत सुधार सकती हैं. आयुर्वेद ऐसे ही एक आसान हेल्दी ड्रिंक के सेवन की सलाह देता है.

    गर्मी की जादुई ड्रिंक

    हम यहां गर्म पानी में पुदीना, नींबू और शहद का मिश्रण बनाकर पीने की बात कर रहे हैं,

    • सुबह खाली पेट इसका सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.
    • चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाता है.
    • ये ड्रिंक रोजाना की थकान दूर करती है.
    • मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और वजन नियंत्रण में भी मददगार करती है.

    नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने भी इस नेचुरल ड्रिंक को अपनी वेलनेस टिप्स में शामिल किया है. 

    किन लोगों को पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए?

    डायबिटीज या एसिडिटी की समस्या वाले लोगों को इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

    इस हेल्दी ड्रिंक को पीने के फायदे

    पाचन तंत्र मजबूत:

    पुदीना पेट को शांत रखता है, ब्लोटिंग और गैस की समस्या कम करता है. नींबू और गर्म पानी कब्ज व अपच दूर करते हैं.

    त्वचा में निखार:

    विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह ड्रिंक त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है.

    इम्यूनिटी बढ़ाए:

    नींबू इम्युनिटी बूस्ट करता है जबकि शहद एंटी-बैक्टीरियल गुण देता है. सर्दी-जुकाम और गले की खराश से बचाव में भी मदद करता है.

    एनर्जी और शरीर की आंतरिक सफाई:

    गर्म पानी शरीर से टॉक्सिन निकालता है और शहद तुरंत एनर्जी प्रदान करता है.

    इस हेल्दी ड्रिंक को कैसे बनाएं?

    • इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ लें.
    • 7-10 ताजी पुदीने की पत्तियों को हल्का मसलकर डालें.
    • इसमें 1-2 चम्मच शहद मिलाएं अच्छी तरह हिलाकर सुबह खाली पेट धीरे-धीरे पीएं.

    यह ड्रिंक आपकी सुबह को ताजगी से भर देगी और धीरे-धीरे पूरे दिनचर्या को स्वस्थ बनाने में मदद करेगी. नियमित सेवन से पेट हल्का रहेगा, चेहरा दमक उठेगा और शरीर को एनर्जी मिलेगी.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं?

    August 20, 2026

    पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

    August 17, 2026

    क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े…

    August 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.