Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»DGP के आदेश पर दुष्कर्म पीड़िता से अश्लील बातें करने वाले 2 इंस्पेक्टर और दारोगा पर FIR
    क्राइम

    DGP के आदेश पर दुष्कर्म पीड़िता से अश्लील बातें करने वाले 2 इंस्पेक्टर और दारोगा पर FIR

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    गर्भपात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दुष्कर्म पीड़िता से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में निलंबित किए गए अपराध शाखा के एक निरीक्षक और उभांव थाना प्रभारी समेत 3 लोगों के खिलाफ पुलिस महानिदेशक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के आदेश के अनुपालन में 33 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर बुधवार रात को उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला, जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कार्यालय की अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक नरेश मलिक और वन विभाग के दरोगा उग्रसेन कुमार जायसवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

    पुलिस के मुताबिक, 2 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित रूप से मलिक दुष्कर्म पीड़िता से मोबाइल फोन पर बातचीत में अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए सुनाई दे रहे थे। पुलिस ने बताया कि उभांव थाने में 20 फरवरी को एक महिला की शिकायत पर उग्रसेन कुमार जायसवाल के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

    पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया था कि उग्रसेन ने शादी का झांसा देकर उससे 6 माह तक दुष्कर्म किया और अब शादी करने से इनकार करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस उपमहानिरीक्षक को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि दर्ज प्राथमिकी में आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने की आड़ लेकर उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला और तत्कालीन अपराध निरीक्षक नरेश मलिक ने उसे फोन कर अभद्र व अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए अकेले में मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि मलिक ने बातचीत के दौरान उसे अपनी मांग पूरी होने पर धन देने की भी पेशकश की।

    पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने निरीक्षक नरेश मलिक और संजय शुक्ला को मंगलवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया तथा मामले की जांच के आदेश दिए। सिंह ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला को मामले की जांच सौंपी गई है और रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 

    June 19, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    साले की पत्नी को भगाकर गुजरात ले गया जीजा, पुलिस व रिश्तेदारों को देख 5वीं मंजिल से कूदा

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.