Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रसगुल्ला खाने पर 11 साल के बच्चे को जलते तंदूर में फेंका, हालत गंभीर
    • वोटिंग, कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं आहत हों-PM मोदी भावुक की अपील
    • विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर
    • Vivo लेकर आ गया 6500mAh बैटरी वाला फोन
    • भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की दर्दनाक मौत, साथी डॉक्टर गंभीर रूप से घायल
    • ये 5 आसान स्टेप्स अपनाएं और पाएं बेदाग चमकती त्वचा
    • मामा ने 17 साल की भांजी का किया रेप, डरा धमका के करता रहा दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
    • आजकल आप भी बुखार और पेटदर्द से हैं परेशान, किस वजह से हो रहीं ये बीमारियां?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की दर्दनाक मौत, साथी डॉक्टर गंभीर रूप से घायल
    मुख्य समाचार

    भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की दर्दनाक मौत, साथी डॉक्टर गंभीर रूप से घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पाली। शहर के टीपी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक डॉक्टर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथी डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नया गांव रोड पर गुर्जर छात्रावास के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार डंपर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों डॉक्टर बुरी तरह फंस गए। टक्कर के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

    हादसे में जालोर जिले के दांता (सांचौर) निवासी 34 वर्षीय डॉक्टर शैलेष विश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहे पाली जिले के धिंगाणा (जैतपुर) निवासी 30 वर्षीय डॉक्टर गौरव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिर में गहरी चोट लगने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    डंपर अचानक मुड़ने से हुआ हादसा

    सूचना मिलते ही टीपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन से दोनों को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, कार के साथ-साथ चल रहा डंपर अचानक मुड़ गया। कार चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वाहन डंपर से जा भिड़ा। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

    चार साल से पाली में दे रहे थे सेवाएं

    मृतक डॉक्टर शैलेष विश्नोई ने वर्ष 2020-21 में नेपाल से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी और पिछले चार वर्षों से पाली में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने बांगड़ अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के रूप में कार्य किया और करीब छह माह पहले नया गांव रोड स्थित एक निजी अस्पताल से जुड़ गए थे। उनके असामयिक निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वेदांता प्लांट हादसे में पुलिस की कार्रवाई, कंपनी प्रबंधन समेत 10 पे FIR दर्ज

    April 17, 2026

    झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 06 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ पहुंची, ‘‘छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के निर्माण कार्यो, आवास आबंटन के प्रचलित नियमों, प्रक्रियाओं तथा अनुबंधों एवं अन्य विषयों का करेगी अध्ययन’’

    April 16, 2026

    सिंघीतराई प्लांट हादसा: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

    April 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.