Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलेज फेयरवेल में मैडम ने लड़कियों के साथ लगाए कातिलाना ठुमके
    • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
    •  लिफ्ट टूटने से 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…
    • राहुल गांधी पर FIR का आदेश: दोहरी नागरिकता विवाद में फंसे कांग्रेस नेता
    • 13,937 नागरिकों ने पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया, छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 को मिल रही तेज रफ्तार…
    • तमाशे में बदला पत्नी का अंतिम संस्कार, सालों ने बेरहमी से पीट डाला जीजा को
    • हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन देते है ये संकेत, स्थिति को पहचाने और बचाये अपनी जान
    • नासिक टीसीएस मामला,’हिंदू बेटियों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं’, बीजेपी नेता नवनीत राणा के तेवर तल्ख
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार» लिफ्ट टूटने से 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…
    मुख्य समाचार

     लिफ्ट टूटने से 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Sirmour News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर लिफ्ट अचानक टूटने से एक 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    कैसे हुआ हादसा?

    जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के शंभूवाला स्थित निजी दवाई कंपनी सनवेट हेल्थ केयर की है। हादसा शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे हुआ। मृतक की पहचान टीका राम पुत्र रूप सिंह, निवासी रुखड़ी, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कंपनी में लिफ्ट के जरिए सामान ऊपर की मंजिल पर भेजा जा रहा था। इसी दौरान अचानक लिफ्ट की लोहे की तार (रोप) टूट गई और लिफ्ट सीधे नीचे आ गिरी। लिफ्ट में मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद आनन-फानन में घायल युवक को नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    वहीं, घटना के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने मामले की पुष्टि की है। फिलहाल, हादसे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर लिफ्ट में तकनीकी खराबी और तार टूटना हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मृतक अपने पीछे एक छोटी मासूम बेटी और भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। युवा सदस्य की अचानक मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

    April 18, 2026

    राहुल गांधी पर FIR का आदेश: दोहरी नागरिकता विवाद में फंसे कांग्रेस नेता

    April 18, 2026

    नासिक टीसीएस मामला,’हिंदू बेटियों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं’, बीजेपी नेता नवनीत राणा के तेवर तल्ख

    April 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.