Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी आतंकवादी, मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में खड़ी की कांग्रेस के लिए मुश्किल
    • IAF जवान का परिवार पहलगाम हमले की बरसी से पहले तैयार कर रहा स्मारक..
    • झारखंड के तीन डैमों पर खुलेंगे 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट…
    • क्या आप जानते हैं बहुत से लोग AC वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखते हैं जान लें कारण और रखने का तरीका…
    • दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…
    • शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…
    •  कार से टक्कर के बाद दूर जा गिरी स्कूटी…
    • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ईरान-अमेरिका पीस टॉक में शामिल होंगे डोनाल्ड ट्रंप! तेहरान की हिचकिचाहट के बीच चौंकाने वाला खुलासा
    अंतर्राष्ट्रीय

    ईरान-अमेरिका पीस टॉक में शामिल होंगे डोनाल्ड ट्रंप! तेहरान की हिचकिचाहट के बीच चौंकाने वाला खुलासा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इस हफ्ते पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाली अहम शांति वार्ता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर कोई समझौता होता है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड खुद इन बातचीतों में या तो व्यक्तिगत रूप से शामिल हो सकते हैं या फिर वर्चुअल तरीके से जुड़ सकते हैं.

    डोनाल्ड ट्रंप भी ईरान के साथ इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता में समझौता होने की स्थिति में खुद भी शामिल हो सकते हैं, अभी ये साफ नहीं है कि वे प्रत्यक्ष रूप से आएंगे या फिर उनकी प्रेजेंस ऑनलाइन होगी. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, एक पाकिस्तानी सूत्र ने कहा है कि बातचीत आगे बढ़ रही है और बुधवार को होने की पूरी संभावना है. इस बीच ट्रंप का वार्ता में शामिल होना एक बड़ा अपडेट है क्योंकि अब ईरान ने भी इस्लामाबाद आने के लिए हामी भर दी है. तेहरान और वाशिंगटन के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम बुधवार को खत्म हो रहा है. ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि इसे आगे बढ़ाए जाने की संभावना बहुत कम है.

    ये खबर ऐसे वक्त में आई है, जब ईरान-अमेरिका वार्ता में लगातार गतिरोध चल रहा है. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और उन्होंने दावा किया है कि ईरान को समझौता करना ही होगा. उन्होंने अपनी ताजा धमकी में कहा कि अगर ईरान समझौता नहीं करेगा, तो बम बरसेंगे. हालांकि इसके बाद भी ईरान ने अड़ियल रवैया जारी रखा लेकिन अब खबर आ रही है कि वो अपने प्रतिनिधियों के साथ वार्ता में शामिल होगा.

    क्या है शांति वार्ता की तस्वीर?

    अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति वार्ता को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि तेहरान इसमें शामिल होने पर विचार कर रहा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि सरकार बातचीत में भाग लेने के विकल्प को सकारात्मक तरीके से देख रही है. हालांकि इससे पहले ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई, खासकर होर्मुज के पास उसके जहाज को जब्त किए जाने के बाद बातचीत से पीछे हटने के संकेत दिए थे. दूसरी ओर अमेरिका ने भरोसा जताया है कि पाकिस्तान में बातचीत तय समय पर होगी.

    डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि ऐसा समझौता हो जिससे तेल की कीमतों में उछाल और शेयर बाजार में अस्थिरता रोकी जा सके. साथ ही उन्होंने साफ किया है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की क्षमता नहीं दी जा सकती. वहीं ईरान की कोशिश है कि वह होर्मुज पर अपनी पकड़ का इस्तेमाल कर अमेरिका से ऐसा समझौता करे, जिससे युद्ध दोबारा न शुरू हो, प्रतिबंधों में राहत मिले, लेकिन उसके परमाणु कार्यक्रम पर रोक न लगे.

    मिसाइलें थमीं, बयानबाजी का शोर

    दोनों देशो में तनाव के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान उनकी शर्तें नहीं मानता, परिणाम बेहद गंभीर होंगे. उन्होंने कहा है कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो बम बरसेंगे और थमेंगे नहीं. वहीं दूसरी ओर ईरान ने कहा है कि इस बार वो ऐसे कार्ड खेलेगा, जो दुश्मन को पस्त कर देंगे और उसने कभी इसके बारे में सोचा भी नहीं होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत और रूस के बीच RELOS समझौता हुआ लागू, 3000 सैनिक, 10 विमान और 5 युद्धपोत एक-दूसरे के अड्डों पर होंगे तैनात

    April 21, 2026

    अमेरिका में घरेलू विवाद के चलते आठ बच्चों की गोली मारकर हत्या, पुलिस कार्रवाई में आरोपी ढेर

    April 20, 2026

    इटली में बैसाखी पर गुरुद्वारा से बाहर निकलते 2 भारतीयों की गोली मारकर हत्या

    April 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.