Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी आतंकवादी, मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में खड़ी की कांग्रेस के लिए मुश्किल
    • IAF जवान का परिवार पहलगाम हमले की बरसी से पहले तैयार कर रहा स्मारक..
    • झारखंड के तीन डैमों पर खुलेंगे 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट…
    • क्या आप जानते हैं बहुत से लोग AC वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखते हैं जान लें कारण और रखने का तरीका…
    • दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…
    • शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…
    •  कार से टक्कर के बाद दूर जा गिरी स्कूटी…
    • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»प्रेमिका को लेकर भागने आए एक युवक को परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने रंगे हाथों पकड़,भीड़ ने खंभे से बांधकर की पिटाई…
    मुख्य समाचार

    प्रेमिका को लेकर भागने आए एक युवक को परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने रंगे हाथों पकड़,भीड़ ने खंभे से बांधकर की पिटाई…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश – सतना शहर में सोमवार की देर रात उस वक्त तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब प्रेमिका को लेकर भागने आए एक युवक को परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे रस्सी से बांधकर बिजली के खंभे से बांध दिया. काफी देर तक मोहल्ले में हंगामा चलता रहा. बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराकर थाने ले गई.

    आदर्श नगर नई बस्ती में हुई घटना

    घटना सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर नई बस्ती की है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार रात युवक अपनी प्रेमिका को लेकर घर से भागने की फिराक में था. इसी दौरान युवक की गतिविधियों की भनक युवती के परिजनों और आसपास के लोगों को लग गई. जैसे ही दोनों भागने लगे, लोगों ने पीछा कर युवक को मौके पर ही दबोच लिया. इसके बाद युवक को पकड़कर मोहल्ले के बीच लाया गया, जहां गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी.

    युवक की पहचान गोंडा निवासी के रूप में

    पकड़े गए युवक की पहचान श्रवण कुमार पिता जगदीश प्रसाद के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता है. बताया गया है कि श्रवण का आदर्श नगर में रहने वाली एक युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक अक्सर सतना आता-जाता रहता था, जिससे परिजन पहले से ही आशंकित थे.

    पहले भी भाग चुके थे दोनों

    सूत्रों के अनुसार यह पहला मौका नहीं है जब दोनों घर से भागने की कोशिश कर रहे थे. इससे पहले भी युवक और युवती एक बार घर से फरार हो चुके थे. उस दौरान पुलिस की मदद से युवती को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था. इसके बावजूद दोनों के बीच फोन पर बातचीत और संपर्क बना रहा. सोमवार की रात युवक दोबारा सतना पहुंचा और दोनों ने फिर से भागने की योजना बनाई.

    खंभे से बांधकर की गई पिटाई

    जैसे ही मोहल्ले के लोगों ने युवक को पकड़ा, गुस्से में आकर उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी गई. हालात यहां तक पहुंच गए कि युवक को रस्सी से बांधकर एक खंभे से बांध दिया गया. घटना के दौरान इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और देर रात तक हंगामा चलता रहा.

    पुलिस ने किया युवक को छुड़या

    घटना की जानकारी मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक को भीड़ के कब्जे से मुक्त कराया और थाने ले गई. युवक से पूछताछ की गई और युवती व उसके परिजनों को भी थाने बुलाया गया.

    युवती बालिग, शिकायत से इनकार

    पुलिस के अनुसार युवती बालिग है और उसने युवक के खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है. युवती के बयान के आधार पर फिलहाल युवक के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है. हालांकि, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मोहल्ले में हुई मारपीट को लेकर अलग से जानकारी जुटाई जा रही है.

    जांच जारी, पुलिस अलर्ट

    पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मोदी आतंकवादी, मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में खड़ी की कांग्रेस के लिए मुश्किल

    April 21, 2026

    IAF जवान का परिवार पहलगाम हमले की बरसी से पहले तैयार कर रहा स्मारक..

    April 21, 2026

    झारखंड के तीन डैमों पर खुलेंगे 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट…

    April 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.