Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी आतंकवादी, मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में खड़ी की कांग्रेस के लिए मुश्किल
    • IAF जवान का परिवार पहलगाम हमले की बरसी से पहले तैयार कर रहा स्मारक..
    • झारखंड के तीन डैमों पर खुलेंगे 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट…
    • क्या आप जानते हैं बहुत से लोग AC वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखते हैं जान लें कारण और रखने का तरीका…
    • दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…
    • शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…
    •  कार से टक्कर के बाद दूर जा गिरी स्कूटी…
    • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»नशेड़ी बेटे ने पैसे न मिलने पर मां को उतारा मौत के घाट
    क्राइम

    नशेड़ी बेटे ने पैसे न मिलने पर मां को उतारा मौत के घाट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लुधियाना – नशे ने एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया है। शिमलापुरी के बसंत नगर में नशे की लत ने एक बेटे को इस कदर अंधा और वहशी बना दिया कि उसने अपनी ही जन्म देने वाली मां की बेरहमी से हत्या कर दी। नशे के लिए चंद रुपयों की खातिर 28 साल के परविंदर सिंह उर्फ दीपक ने अपनी 51 वर्षीय मां मनप्रीत कौर को मौत के घाट उतार दिया। रूह कंपा देने वाली इस वारदात के बाद आरोपी बेटा पूरी रात मां की लाश के पास बैठकर रोता रहा और सुबह होते ही मौत को हार्ट अटैक बताकर सबको गुमराह करने लगा।

    नशे के लिए मां ने पैसे देने से किया इंकार 
    वारदात 18 अप्रैल की रात की है जब परविंदर नशे की तलब में तड़प रहा था। उसने अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांगे, लेकिन ममता की खातिर मां ने उसे नशे की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। बस यही बात उस दानव बने बेटे को नागवार गुजरी। उसने अपनी मां से पर्स छीनने की कोशिश की और जब मां ने विरोध किया तो उसने उन पर मुक्कों और लातों की बरसात कर दी। हैवानियत का आलम यह था कि आरोपी ने अपनी मां की छाती पर इतनी जोर से लात मारी कि उनका कलेजा तक फट गया और शरीर के अंदरूनी अंग डैमेज हो गए। दम घुटने और अंदरूनी चोटों के कारण मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अगली सुबह आरोपी ने अपनी नानी और मामा को फोन कर गुमराह किया कि मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, लेकिन मृतका के अलग रह रहे पति सुखविंदर सिंह की पैनी नजर ने सच को भांप लिया। 

    आरोपी बेटे के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज
    उन्होंने देखा कि मनप्रीत की नाक से खून बह रहा है और शरीर पर चोटों के निशान हैं। जब उन्होंने शक जाहिर किया तो आरोपी बेटा अपने पिता से भी भिड़ गया और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। शक गहराने पर नानी और मामा ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सच सामने आ गया। डाबा पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसे समझ नहीं आया कि नशे की तलब में उसने कब अपनी मां को मौत की नींद सुला दिया। उसने कबूलनामे में कहा कि वह मां से कह रहा था कि नशा नहीं मिला तो वह मर जाएगा, लेकिन उसी के हाथों मां की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सिविल अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम ने इस बर्बरता की पुष्टि कर दी है कि यह मौत कुदरती नहीं बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी। नशे के इस डरावने चेहरे ने पूरे इलाके में दहशत और शोक की लहर पैदा कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…

    April 21, 2026

    प्रयागराज में नशे के दौरान हुए झगड़े में ईंट से कूचलकर दोस्त की हत्या

    April 21, 2026

    हत्या की हैरान कर देने वाली वारदात:मकान विवाद और मौत का खेल पति-पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या…

    April 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.