Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»खौफनाक:प्रपोजल के नाम पर प्रेमी को कुर्सी में बांधा,“विदेशों में नया ट्रेंड” का बनाया बहाना, फिर जिंदा जला दिया…
    क्राइम

    खौफनाक:प्रपोजल के नाम पर प्रेमी को कुर्सी में बांधा,“विदेशों में नया ट्रेंड” का बनाया बहाना, फिर जिंदा जला दिया…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्नाटक के आईटी हब बेंगलुरु में एक बेहद ही खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां रिश्ते को लेकर नाराज एक युवती ने अपने ही प्रेमी के साथ ऐसी हरकत जिसको जानकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. पुलिस के अनुसार एक टेलीकॉम स्टोर में काम करने वाली युवती ने अपने प्रेमी को जिंदा जला दिया. युवती ने लड़के को नए तरीके से प्रपोज करने का बहाना बनाकर घर बुलाया, उसकी आंखों पर पट्टी बांधी, कुर्सी से बांधा और फिर उसे आग के हवाले कर दिया. पुलिस के अनुसार, युवती युवक के उसे “नजरअंदाज” करने से नाराज थी और उसने पूरी वारदात को कैमरे में कैद किया, युवक को मरते हुए देखती रही.

    प्रपोज के बहाने कुर्सी से बांधा, फिर लगा दी आग

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवती और किरण, दोनों की उम्र 27 साल है और वे एक ही टेलीकॉम स्टोर में काम करते थे. दोनों पिछले एक साल से रिश्ते में थे. हालांकि हाल के दिनों में युवती को लग रहा था कि किरण उसे वक्त ही नहीं दे रहा है. मंगलवार को युवती ने दक्षिण बेंगलुरु के अंजनापुर स्थित अपने घर आने के लिए किरण को बुलाया. उस वक्त वह घर पर अकेली थी, क्योंकि वह अपनी मां और भाई के साथ रहती है और वे वहां पर थे नहीं. किरण के घर पहुंचने के बाद दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई. इसके बाद युवती ने किरण की आंखों पर पट्टी बांधी और उसे कुर्सी पर बैठाया. इस दौरान वह कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी.

    “विदेशों में नया ट्रेंड” का बनाया बहाना

    एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद युवती ने किरण को कुर्सी से बांधना शुरू किया. जब किरण ने इसका विरोध किया तो युवती ने कहा कि वह उसे एक खास अंदाज में प्रपोज करना चाहती है, जो “विदेशों में नया ट्रेंड” बन रहा है. फिर उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और कुर्सी से बंधे किरण को प्रपोजल का इंतजार था. तभी युवती पहले से तैयार कर रखे लिक्विड को उस पर छिड़का और उसमें आग लगा दी. बेंगलुरु के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस डीएल नागेश ने बताया, “हमने महिला को हिरासत में लिया है. पूछताछ के बाद यह साफ हो गया है कि उसी ने युवक को आग लगाकर उसकी हत्या की. दोनों के बीच प्रेम संबंध था और महिला को लग रहा था कि युवक उसे नजरअंदाज कर रहा है.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 

    June 19, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    साले की पत्नी को भगाकर गुजरात ले गया जीजा, पुलिस व रिश्तेदारों को देख 5वीं मंजिल से कूदा

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.