Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • Breaking : ‘परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP’, शरद पवार से मुलाकात के बाद जितेंद्र आव्हाड का एलान
    • मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, विशेष कीर्तन समागम में हुए शामिल
    • संकरी गुफा देखने अंदर घुस गई महिला, फंसने के बाद रोकर मांगने लगी मदद, वीडियो देखकर भड़के लोग
    • बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप
    • छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस
    • छत्तीसगढ़ की स्मार्ट बिजली व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय : राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल
    • छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूदः विशेषज्ञ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय» राजस्थान विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
    राष्ट्रीय

     राजस्थान विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान विधानसभा को आज एक बार फिर बम से उड़ाए जाने की धमकी दी गई. हालांकि पिछली बार की तरह आज की धमकी भी अफवाह साबित हुई. बम की धमकी मिलने के बाद घंटों हड़कंप मचा रहा. राजस्थान पुलिस के साथ ही एटीएस की टीम ने भी घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन किसी भी तरीके का बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने के बाद राहत की सांस ली गई. सर्च ऑपरेशन के दौरान विधानसभा परिसर को पूरी तरह खाली करा दिया गया था. अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया था.

    राजस्थान विधानसभा के ऑफिशियल ईमेल पर आज सुबह एक मैसेज आया कि दोपहर करीब एक बजे विधानसभा की बिल्डिंग को बम से उड़ा दिया जाएगा. ईमेल से भेजी गई धमकी में लिखा गया था कि राजस्थान के साथ ही दिल्ली विधानसभा को भी आज ही बम से उड़ाया जाएगा. मैसेज में लिखा हुआ था कि दिल्ली विधानसभा में साइनाइड गैस बम प्लांट किया गया है, जबकि राजस्थान विधानसभा में रखे बम को चेन्नई से भेजे गए एलटीटीई और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से ट्रेंड किए गए आतंकियों के सेंसर सिस्टम से ब्लास्ट कराया जाएगा. 

    राजस्थान विधानसभा को इस तरह से बम से उड़ाए जाने की धमकी पिछले 10 दिनों में दूसरी बार दी गई है. हालांकि दोनों ही बार की धमकी अफवाह साबित हुई है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि राजस्थान में पिछले एक साल से प्रमुख स्थलों को बम से उड़ाए जाने की धमकी दिए जाने का सिलसिला थमने का नाम क्यों नहीं ले रहा है. धमकी देने वाले लोग कब पकड़े जाएंगे और कब इन धमकियों पर अंकुश लग सकेगा. 

    लगातार मिल रही धमकियों से जहां एक तरफ कानून व्यवस्था के लिए चुनौती साबित हो रही है, वही इस मुद्दे पर राजस्थान का विपक्ष सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा कर रहा .

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking : ‘परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP’, शरद पवार से मुलाकात के बाद जितेंद्र आव्हाड का एलान

    November 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के पूर्व CJI बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखा पत्र, जजों की नियुक्ति को लेकर जताई चिंता

    November 27, 2026

    ब्रिटेन में नीलाम होगा ताजमहल का संगमरमर का टुकड़ा, 24 लाख से शुरू हो सकती है बोली…

    November 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.