Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टीचर ने दिया A से Z तक लिखने का होमवर्क, तो बच्चे ने भी कर दिया कमाल
    • चेकोस्लोवाकिया में जन्म, बचपन में अलग हुए मां-बाप, आध्यात्म की तलाश में आई भारत, बन बैठी आइटम गर्ल
    • RSS मुख्यालय नागपुर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री महाराज लोगों से कहा कि चार बच्चे पैदा करो, एक RSS को दे दो… 
    • वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सौंपा पट्टा,केलो विहार के पात्र हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक…
    • दोपहर में घर से निकलना मुश्किल,भीषण गर्मी का कहर : 23 जिलों में लू का अलर्ट, पारा 43°C पार
    • खुद ही रीस्टार्ट हो जाएगा आपका Samsung फोन, बार-बार करने की नहीं पड़ेगी जरूरत
    • पोषण निगरानी ऐप: कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग-प्रो. लिंडसे जैक्स
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»RSS मुख्यालय नागपुर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री महाराज लोगों से कहा कि चार बच्चे पैदा करो, एक RSS को दे दो… 
    राष्ट्रीय

    RSS मुख्यालय नागपुर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री महाराज लोगों से कहा कि चार बच्चे पैदा करो, एक RSS को दे दो… 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: RSS मुख्यालय नागपुर पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार यानी कि धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने लोगों से कहा कि चार बच्चे पैदा करो, उनमें से एक को संघ का स्वयंसेवक बनाओ. ताकि वे दूसरों को बचाने के काम आ सकें. उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई आपदा आती है, तो लोग अपनी जान बचाकर भागते हैं, लेकिन आरएसएस के स्वयंसेवक भागते नहीं बल्कि वहां जाकर मदद करते हैं.

    धीरेंद्र शास्त्री की बात सुन मोहन भागवत मुस्करा उठे

    उन्होंने देश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बच्चे तो चार पैदा करो लेकिन एक राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ को दे दो, ताकि वह लोगों को बचाने के काम आ सके. आप हंसते रहें, मुस्कराते रहें,ताकि जल्द ही अखंड भारत हो जाए. धीरेंद्र शास्त्री की ये बात सुनकर स्टेज पर मौजूद संघ प्रमुख मोहन भागवत, सीएम देवेंद्र फडणवीस और अन्य संतजन मुस्करा उठे. 

    भारत का गौरव जागेगा, भारत महान होगा

    धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भरोसा है कि आपके रहते कुछ बड़ा होगा, बालाजी आपसे करवाएंगे. उनकी बात सुनकर मोहन भागवत ने स्टेज से ही हाथ जोड़ने लगे. उन्होंने कहा कि भारत का गौरव जागेगा, भारत महान होगा. भारत दुर्गा मंदिर का भूमिपूजन हुआ है. यहां दुर्गा माता विराजित होंगी. दुर्गा काली के रूप में जागेगी और हर नारी के अंदर रणचंडी की तरह तलवार उठाकर शस्त्र-शास्6 की स्थापना होगी.

    धीरेंद्र शास्त्री ने किया शिवाजी महाराज का जिक्र

    बागेश्वर धाम सरकार ने शिवाजी महाराज का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह युद्ध करते-करते थक गए थे और स्वामी रामदास महाराज के पास जाकर कहा कि अब युद्ध नहीं लड़ेंगे और वह राजपाट संभाल लें. रामदास स्वामी ने कहा कि शिष्य गुरु की आज्ञा मानता है, इसलिए अब से आपको ही राज्य चलाना होगा.

    भारत के गौरव को फिर से स्थापित करने का संकल्प

    धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि संघ प्रमुखों ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है.उन्होंने कहा कि केवल भारत ही एक ऐसा देश है, जहां “भारत माता की जय” का उद्घोष होता है. भारत के गौरव को फिर से स्थापित करने का संकल्प संघ प्रमुखों ने लिया है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पूर्वी दिल्ली: ट्रांसफार्मर में आग लगने से चार रिहायशी इमारतों और 14 फ्लैटों में आग…

    April 25, 2026

    स्वाति मालीवाल का AAP के साथ क्या रहा विवाद, पार्टी पर क्या-क्या लगाए आरोप

    April 25, 2026

     राजस्थान विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

    April 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.