Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुलुंड में शादी का झांसा देकर महिला से 31 लाख की ठगी, आरोपी फरार
    • इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी और अटल वाजपेयी AI 3D अवतार में जल्द आएंगे नजर
    • Paytm Payments Bank बैंक में फंसे हैं ग्राहकों के 800 करोड़ रुपये
    • इस आइलैंड पर रहते हैं सिर्फ 6 लोग, ना कोई सड़क, ना कोई मॉल, हेलीकॉप्टर से आता है राशन!
    • मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन, दीया मिर्जा, स्वानंद किरकिरे व कला से जुड़े लोगों ने दी श्रद्धांजलि
    • RR के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने वैभव को बताया स्पेशल खिलाड़ी, कहा- उसकी चोट बहुत गंभीर नहीं
    • खरीदने से पहले जानिए 5-Star vs 3-Star AC : कौन बचाएगा बिजली बिल और देगा बेहतर कूलिंग
    • मोहिनी एकादशी कल, इन चीजों से रहें दूर, तभी मिलेगा पूरा फल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, April 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»दुर्घटना:बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालु पुल के बीच पहुंचे, भरभराकर गिरा पुल, पालकी ले जा रहे 8 श्रद्धालु घायल…
    राष्ट्रीय

    दुर्घटना:बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालु पुल के बीच पहुंचे, भरभराकर गिरा पुल, पालकी ले जा रहे 8 श्रद्धालु घायल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां आस्था के सैलाब के बीच एक बड़ा हादसा हो गया. मूडबिद्री के पास पुच्चेमोगारू क्षेत्र में एक पारंपरिक धार्मिक जुलूस के दौरान दशकों पुराना पैदल पुल अचानक भरभरा कर गिर गया. यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु ‘तकोडे बरके धर्म नेमा’ अनुष्ठान के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में श्री कोडमनित्य दैव का पवित्र संदूक (दैव भंडार) लेकर जा रहे थे.

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के बीच स्थित एक संकरा और जर्जर पैदल पुल श्रद्धालुओं के भार को सहन नहीं कर पाया. जैसे ही पारंपरिक कोम्बु और बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालु पवित्र पालकी के साथ पुल के बीच पहुंचे, उसका मुख्य बीम अचानक टूट गया. पुल के टूटते ही संतुलन बिगड़ गया और पवित्र पालकी सीधे नीचे जा गिरी.

    इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं. घायलों में पालकी ले जा रहे हरीश की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिनके दोनों पैर टूट गए हैं. वहीं, अनुष्ठान से जुड़े प्रमुख व्यक्ति सुनील शेट्टी मारूर भी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं. अन्य घायलों की पहचान राजेश, यशोदर, अशोक, दिनेश, प्रवीण शेट्टी, लोकेश और उदय के रूप में हुई है, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं. सभी घायलों को तुरंत मूडबिद्री के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मन की बात : आज दुनिया जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे में बुद्ध के विचार अहम हैं-PM मोदी

    April 26, 2026

    ‘केजरीवाल के घर की तस्वीरें फर्जी’: आतिशी का प्रवेश वर्मा को जवाब

    April 25, 2026

    RSS मुख्यालय नागपुर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री महाराज लोगों से कहा कि चार बच्चे पैदा करो, एक RSS को दे दो… 

    April 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.