Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ओमान-रूस दौरे के बाद अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर उम्मीदें जगी, ईरानी विदेश मंत्री ने जारी किया बयान
    अंतर्राष्ट्रीय

    ओमान-रूस दौरे के बाद अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर उम्मीदें जगी, ईरानी विदेश मंत्री ने जारी किया बयान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मिडिल ईस्ट में तनाव पूरी तरह से खत्म होने के संकेत मिले हैं। लंबे समय से ठप पड़ी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत को लेकर अब नई उम्मीद जगी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संकेत दिए हैं कि सही परिस्थितियां बनें तो दोनों देशों के बीच फिर से बातचीत शुरू हो सकती है। बता दें कि अराघची अभी रूस पहुंचे हैं। जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होनी है। रूस पहुंचने से पहले अराघची ने पाकिस्तान और ओमान का दौरा किया।

    पाक और ओमान में क्या हुई चर्चा?

    ईरानी विदेश मंत्री ने बताया कि पाक और ओमान में बैठकों के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, खासकर इस बात पर कि किन शर्तों के तहत ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है। उनके मुताबिक, इस दौरे में पुराने घटनाक्रम की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर भी विचार किया गया।

    ओमान की राजधानी मस्कट में हुई बैठकों में सबसे ज्यादा फोकस हॉर्मुज स्ट्रेट पर रहा। यह दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल गुजरता है। अराघची ने कहा कि ईरान और ओमान दोनों इस जलमार्ग के किनारे स्थित देश हैं, इसलिए इसकी सुरक्षा और सुचारू संचालन उनके लिए बेहद जरूरी है।

    साझा हितों पर बनी सहमति

    ईरान और ओमान के बीच इस मुद्दे पर अच्छी समझ देखने को मिली। दोनों देशों ने माना कि क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए लगातार बातचीत जरूरी है।

    अराघची ने कहा कि विशेषज्ञ स्तर पर भी चर्चा जारी रखने पर सहमति बनी है, ताकि किसी भी स्थिति में दोनों देश मिलकर कदम उठा सकें।

    रूस में उच्चस्तरीय बैठक

    इन दौरों के बाद अब ईरान के विदेश मंत्री रूस के सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे हैं, जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होनी है। इस बैठक में मध्य पूर्व की स्थिति, युद्ध और संभावित सीजफायर जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।

    ईरान इस समय अलग-अलग देशों से बातचीत कर अपने पक्ष को मजबूत करने में जुटा है। रूस के साथ उसकी नजदीकी पहले से ही मजबूत रही है और संयुक्त राष्ट्र जैसे मंचों पर भी दोनों देशों की सोच कई मामलों में मिलती रही है।

    हाल ही में हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका के प्रस्ताव का रूस और चीन ने विरोध किया था, जिसे ईरान के लिए एक बड़ी कूटनीतिक राहत माना गया।

    पाकिस्तान के जरिए संदेश

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक एक अहम संदेश भी पहुंचाया है। इसमें उसकी कुछ मुख्य शर्तें और ‘रेड लाइन’ साफ की गई हैं। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि इस दौरान अमेरिका के अधिकारियों से कोई सीधी मुलाकात नहीं हुई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    September 18, 2026

    ‘ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों से समझौता नहीं’, अमेरिकी 100 प्रतिशत टैरिफ बिल पर भारत का जवाब

    September 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.