Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वनांचलों की ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: साढ़े तीन माह में 2000 से अधिक ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार
    • करोड़ों रुपए के बीमा के लालच में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, अब दोनों सलाखों के पीछे
    • सफलता की कहानी-पलाश फूल से बढ़ती आजीविका और समृद्धि
    • राजस्व विभाग की नई पहल-​डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
    • शाहजहांपुर में तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति समेत दो मासूमों की मौत
    • मां की मौत देखी थी चार साल का बेटा बना घटना का गवाह पापा ने मम्मी को पीट-पीट कर मार डाला…
    • रेलवे ट्रेक ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, RDX, हैंड ग्रेनेड, विस्फोटक सामग्री बरामद
    • शादी के तीसरे दिन दूल्हे ने खाया जहर, मां से कहा, “मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लो”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अन्नपूर्णा चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
    छत्तीसगढ़

    अन्नपूर्णा चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कबीरधाम: 132 वर्ष पुराने गौरवशाली इतिहास वाले संगठन, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के विस्तार और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है । संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण वर्मा की अनुशंसा पर, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह द्वारा अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर को छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    बहुमुखी व्यक्तित्व की धनी हैं श्रीमती अन्नपूर्णा

    अन्नपूर्णा चंद्राकर सार्वजनिक जीवन और समाज सेवा में एक जाना-माना नाम हैं। उनकी नई जिम्मेदारी के पीछे उनका पिछला अनुभव और सक्रियता मुख्य आधार रही है। वे वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य के रूप में जनसेवा कर रही हैं एवं महिला चंदनिया कूर्मि समाज, कबीरधाम की जिला अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही, वे महिला कांग्रेस, पंडरिया की ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल रही हैं।

    संगठन को मिलेगी नई मजबूती

    अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों में से एक है । राष्ट्रीय नेतृत्व को विश्वास है कि श्रीमती चंद्राकर की कार्यकुशलता और योग्यता से महिला प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त बनेगा ।

    बधाइयों का तांता

    अन्नपूर्णा चंद्राकर की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सदस्यों और शुभचिंतकों ने बधाई दी  एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है | बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ जयप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव अंबिका चंद्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) पूनम चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप,प्रदेश सचिव स्वाति कौशिक , प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम वर्मा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष रेवती चंद्रा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश सचिव वतन चंद्राकर,बलौदाबजार जिलाध्यक्ष डोमन वर्मा, मुंगेली जिला अध्यक्ष विद्यानंद चंद्राकर,बिलासपुर जिला अध्यक्ष राजीव रतन सिंह महासमुंद जिला अध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, कवर्धा जिला अध्यक्ष मुरली चंद्राकर, कवर्धा युवा संगठन के जिला अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा, कवर्धा जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सदभावना वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिला अध्यक्ष प्रांशु चंद्राकर, बेमेतरा जिला युवा अध्यक्ष प्रज्जवल वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वनांचलों की ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: साढ़े तीन माह में 2000 से अधिक ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार

    April 30, 2026

    सफलता की कहानी-पलाश फूल से बढ़ती आजीविका और समृद्धि

    April 30, 2026

    राजस्व विभाग की नई पहल-​डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.