Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गुजरात के निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज कर रच दिया इतिहास
    • मजदूरी की बेड़ियां तोड़ ‘मल्टी-फार्मिंग’ के नायक बने ललित यादव
    • राजधानी से जुड़ी बड़ी खबर:गुवाहाटी में रायपुर पुलिस की टीम हिरासत में, जानिए पूरा मामला…
    • श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, “ई-श्रम साथी” एप लॉन्च
    • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल:हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
    • राजा रघुवंशी हत्याकांड: पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से मिली जमानत
    • रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम की चौथी यूनिट अगले महीने पहुंचेगी भारत
    • बर्फ में दबा ”जॉम्बी वर्म” कैसे 24000 साल बाद जिंदा हुआ ये रहस्यमयी जीव?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»दोस्तों की साजिश से अंजान मृतक मोनू को उसके दो दोस्तों ने रेलवे ट्रैक पर बुलाया फिर ट्रेन के सामने फेंका…
    क्राइम

    दोस्तों की साजिश से अंजान मृतक मोनू को उसके दो दोस्तों ने रेलवे ट्रैक पर बुलाया फिर ट्रेन के सामने फेंका…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश– शामली जिले में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से बात नहीं कराने पर खीजे दो दोस्तों ने अपने ही करीब साथी की बेरहमी से हत्या कर दी. सनसनीखेज का हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

    दोस्तों की साजिश से अंजान मृतक मोनू को उसके दो दोस्तों ने रेलवे ट्रैक पर बुलाया. तीनों ने ट्रैक पर बैठकर खूब शराब पी. नशा चढ़ने के बाद आरोपी मृतक की दो प्रेमिकाओं में एक से बात करने की जिद की. मृतक के इंकार पर दोनों ने उसे मारा-पीटा. फिर नशे की हालत में ही दोनों हत्यारे दोस्तों ने अपने करीबी साथी को सामने आ रही ट्रेन के सामने फेंक दिया.

    25 वर्षीय मृतक का शव 21 अप्रैल को रेलवे ट्रैक पर गंभीर हालत में मिला

    मामला थाना कांधला क्षेत्र का है, जहां गांव जसाला निवासी 25 वर्षीय मृतक मोनू कश्यप का शव 21 अप्रैल को पंजोखरा स्थित रेलवे लाइन के पास गंभीर हालत में मिला. राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की मां ने गांव के ही उसके दो दोस्तों पर हत्या का शक जताया.

    गांव के ही सचिन और शुभम को पुलिस ने मां की तहरीर गिरफ्तार किया

    रिपोर्ट के मुताबिक मृतक मोनू की मौत के बाद उसकी मां ने गांव के दो युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच के दौरान जल्द ही सच्चाई सामने आ गई. शामली एसपी एनपी सिंह ने बताया कि मृतक की हत्या के शक के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपी मोने के करीबी दोस्त थे और उन्होंने ने साजिश के तहत उसकी हत्या को अंजाम दिया था.

    मृतक मोनू की दो प्रेमिकाएं थीं, उसके दोस्त प्रेमिकाओं में से एक से बात करना चाहते थे, लेकिन मृतक इंकार कर रहा था, जिसको लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था. बीते 24 अप्रैल को आरोपियों ने मोनू को रेलवे ट्रैक के पास बुलाया और बैठकर शराब पी. आरोपियों ने फिर उसकी प्रेमिका से बात कराने की जिद की, इंकार किया तो उनका माथा घूम गया. 

    रेलवे ट्रैक पर बैठे-बैठे खौफनाक साजिश रचते हुए ट्रेन आने का इंतजार किया

    पुलिस को दिए बयान के मुताबिक दोनों आरोपियों ने मोनू कश्यप के इंकार करने पर आपा खो बैठे और रेलवे ट्रैक पर बैठे-बैठे खौफनाक साजिश रचते हुए रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आने का इंतजार करने लगे और जैसे ही ट्रेन आने की आहट सुनी मौके का फायदा उठाकर उन्होंने नशे में धुत दोस्त मोनू कश्यप को सामने आ रही ट्रेन के आगे धक्का दे दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल मोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई.

    दिल्ली भागने की फिराक में थे, लोकेशन ट्रैक कर पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

    घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए और कांधला क्षेत्र के अलग-अलग नलकूपों पर छिपते रहे. पुलिस ने फोन लोकेशन के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जब वे दिल्ली भागने की फिराक में थे. घटना के बाद कश्यप समाज में भारी आक्रोश है. लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    2 मोटरसाइकिल पर आए 6 हमलावर सैर कर रहे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत, एक गंभीर…

    April 28, 2026

    धार्मिक अनुष्ठान में चली गोली, 26 साल की महिला की दर्दनाक मौत…

    April 27, 2026

    पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की नृशंस हत्या

    April 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.