Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी
    • उदयनिधि को ‘पूछताछ के बाद आज ही करें रिहा’, मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश; तृषा पर की थी टिप्पणी
    • कार में रखते ही फोन क्यों हो जाता है आग जैसा गर्म? जानें…
    • बुध का कर्क राशि में प्रवेश! 3 राशियों पर आएगा संकट
    • फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में 300 फीट नीचे गिरा प्लेन; 10 पैसेंजर, 4 क्रू मेंबर घायल
    • सावन अमावस्या पर लगेगा दुर्लभ सूर्य ग्रहण, फिर कैसे होगा स्नान, दान और तर्पण?
    • पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
    • मांजलपुर उपचुनाव : BJP की बड़ी बढ़त, 11वें राउंड के बाद सतीश पटेल 17,198 वोटों से आगे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»बोलीविया में भीषण रोड एक्सीडेंट, यात्रियों से भरी बस हाईवे पर पलटी, 9 लोगों की मौत और 22 घायल
    अंतर्राष्ट्रीय

    बोलीविया में भीषण रोड एक्सीडेंट, यात्रियों से भरी बस हाईवे पर पलटी, 9 लोगों की मौत और 22 घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रोड एक्सीडेंट्स के बढ़ते मामले चिंताजनक है। काफी कोशिशों के बावजूद इन मामलों में कमी नहीं आ रही है। आए दिन ही कहीं न कहीं रोड एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिलते हैं जो एक गंभीर विषय है। इन रोड एक्सीडेंट्स के चलते हर साल कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हो जाते हैं। इसी तरह का एक रोड एक्सीडेंट अब बोलीविया में सामने आया है। बुधवार को बोलीविया में एक भीषण बस एक्सीडेंट से हड़कंप मच गया।

    हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस

    बुधवार को बोलीविया के विला चालाकोलो कस्बे के पास पिसिगा-ओरुरो अंतर्राष्ट्रीय हाईवे पर यह एक्सीडेंट हुआ और यात्रियों से भरी बस पलट गई। यह रास्ता बोलिविया और चिली को जोड़ता है। इस बस एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, तो कुछ ने अस्पताल ले जाते समय अंतिम सांस ली। इस बस एक्सीडेंट में 22 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    मामले की जांच शुरू

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ओवरस्पीडिंग या ड्राइवर के थकने की वजह से संभावित रूप से यह बस एक्सीडेंट हुआ है। हालांकि अभी तक हादसे की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय बस ड्राइवर की मेडिकल जांच में पता चला है कि उसने एक्सीडेंट के समय शराब नहीं पी हुई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केंद्र ने समन जारी कर Meta अधिकारियों को दिल्ली बुलाया

    August 4, 2026

     जापान में फिर लगे भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

    August 1, 2026

    कराची में गैंगवार, ‘धुरंधर’ वाले उजैर बलोच के भाई लियारी में घर के बाहर मारी गोली

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.