Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
    • रायपुर शहर-ग्रामीण क्षेत्रीय सम्मेलन 28 जून को, सेवानिवृत्त विद्युत कर्मियों की समस्याओं पर होगी चर्चा
    • रात भर जागने की आदत बना सकती है बीमार, नींद का है कैंसर से गहरा कनेक्शन
    • पुलिस का बड़ा खुलासा, शादी टालने के लिए की मंगेतर केतन की हत्या, ताकी 3 साल तक मिले समय और प्रेमी से करले शादी
    • खालिस्तानी आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट जारी, मंदिर, सरकारी ऑफिस और रेलवे स्टेशन निशाने पर 
    • जबरन वसूली और छेड़छाड़ के आरोप में पूर्व TMC पार्षद गिरफ्तार
    • प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं अनुसंधान केंद्र,प्रकृति के वरदान से ठीक हो रहे देश-विदेश के लोग,’स्वास्थ्य मंदिर’ की कहानी…
    • साली से करना चाहता था निकाह, पत्नी ने किया विरोध तो करदी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मंत्रालय में कैंटीन के नाम पर रेस्टोरेंट खोलने का विरोध, मुख्य सचिव से मिलकर सौंपा ज्ञापन
    छत्तीसगढ़

    मंत्रालय में कैंटीन के नाम पर रेस्टोरेंट खोलने का विरोध, मुख्य सचिव से मिलकर सौंपा ज्ञापन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर, संघ के प्रवक्‍ता श्री सपन जांगड़े ने बताया कि मंत्रालय में प्रस्तावित महंगी कैंटीन व्यवस्था को लेकर मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्‍यक्ष श्री चन्‍द्रकांत पाण्‍डेय ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। संघ के पदाधिकारियों एवं कार्याकारिणी सदस्‍यों ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट कहा कि निजी संस्था को कैंटीन संचालन देने का निर्णय कर्मचारियों पर आर्थिक बोझ डालने वाला है और इसे तत्काल रोका जाए।

    संघ का कहना है कि पूर्व में इंडियन कॉफी हाउस (ICH) द्वारा संचालित कैंटीन में रियायती दर पर भोजन, नाश्ता, चाय-कॉफी उपलब्ध होती थी जिससे न केवल कर्मचारी बल्कि मंत्रीगण वरिष्ठ अधिकारी एवं कैबिनेट बैठकों तक की व्यवस्था सुचारू रूप से होती थी। अब निजी संस्था द्वारा ऊंची दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराए जाने की संभावना से कर्मचारियों में भारी असंतोष है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ सकता है।

    संघ ने केन्द्र सरकार की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की बात रखते हुए मांग की है कि मंत्रालय कैंटीन का संचालन महिला स्व-सहायता समूह को दिया जाए। यह पहल केन्‍द्र के मंशानुरूप होगी जिससे महिला सशक्‍तीकरण और सस्ती व गुणवत्तापूर्ण भोजन व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

    संघ ने यह भी कहा कि प्रदेश के कई शासकीय कार्यालयों में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा सफलतापूर्वक कैंटीन का संचालन किया जा रहा है] जबकि मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर महंगी निजी व्यवस्था थोपना पूरी तरह अनुचित है। संघ ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि निजी संस्था को दिए गए कैंटीन संचालन पर तत्काल रोक लगाकर महिला स्व-सहायता समूह को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए।

    मुख्य सचिव द्वारा संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि यह विषय उनके संज्ञान में नहीं था तथा इस पर शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष श्री चन्‍द्रकांत पाण्‍डेय, उपाध्यक्ष श्री अजीश मिरे, सचिव श्री उमेश सिंह, कोषाध्यक्ष श्री छविराम साहू, संयुक्‍त सचिव श्री महेश बड़ा, सदस्‍य श्री कुंदन साहू, संरक्षक श्री कीर्तिवर्धन उपाध्‍याय, श्री मनोज मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्‍य सुश्री संयोगिता चन्‍द्रकार सहित अन्‍य समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

    June 27, 2026

    रायपुर शहर-ग्रामीण क्षेत्रीय सम्मेलन 28 जून को, सेवानिवृत्त विद्युत कर्मियों की समस्याओं पर होगी चर्चा

    June 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

    June 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.