Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की पहल
    • लखनऊ में पारिवारिक विवाद में पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • IIT बॉम्बे के टॉपर,छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख, IAS बनने छोड़ी नौकरी, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के ड्राइवर है पिता…
    • लोकप्रिय टिक-टॉकर पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लुएंसर आयशा गिलानी की गोली मारकर हत्या…
    • मंडी में दवाड़ा टनल में दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत,सात घायल
    • Baba Ramdev पर भड़की Kangana Ranaut, क्यों शुरू हुई लड़ाई ?
    • खाना बनाने के बर्तनों में छिपाकर सोने की तस्करी,कुकर की सीटी जैसा ढक्कन, छिपा रखा था 1 करोड़ का सोना…
    • सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मंडी में दवाड़ा टनल में दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत,सात घायल
    BREKING NEWS

    मंडी में दवाड़ा टनल में दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत,सात घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दवाड़ा टनल में गुरुवार को दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में सात लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टनल के भीतर दोनों ट्रक आमने-सामने टकराए हैं। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को उपचार के लिए जब अस्पताल पहुंचाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सात लोग गंभीर घायल है, जिनका उपचार चल रहा है।

    पुलिस से मिली सूचना के अनुसार पंजाब नंबर के ट्रक में 9 लोग सवार थे, वहीं दूसरे ट्रक में दो लोग सवार थे। इस हादसे में कुल मिलाकर 11 लोग हादसे का शिकार हुए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया, जहां से तीन लोगों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रैफर किया गया है। हादसे के बाद एनएच पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटाने की कार्रवाई शुरू की। दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद टनल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    पुलिस थाना औट की टीम ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। मृतकों और घायलों की पहचान संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: जेल में बंद रामगोपाल अग्रवाल और उनके भतीजे के घर ED की दबिश

    August 20, 2026

    7 सालों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद, उम्रकैद काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन…

    August 20, 2026

    फोन पर कहा बाबू और पुलिस को मिल गया सुराग, प्रिंसिपल की हत्या मामले में 16 साल के दो छात्रों को पकड़ा

    August 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.