Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • परिवार के साथ शादी से लौट रहे कार और बस की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
    • पुलिस की तीन बदमाशों से मुठभेड़: लगी गोली, इलाज के दौरान एक की मौत
    • ऑटो रिक्शा को डंफर ने मारी टक्कर, CISF जवान समेत तीन की मौत
    • कोल्ड स्टोर में स्टीम बॉयलर में धमाका, 2 की मौत…
    • वनांचलों की ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: साढ़े तीन माह में 2000 से अधिक ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार
    • करोड़ों रुपए के बीमा के लालच में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, अब दोनों सलाखों के पीछे
    • सफलता की कहानी-पलाश फूल से बढ़ती आजीविका और समृद्धि
    • राजस्व विभाग की नई पहल-​डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»मां की मौत देखी थी चार साल का बेटा बना घटना का गवाह पापा ने मम्मी को पीट-पीट कर मार डाला…
    क्राइम

    मां की मौत देखी थी चार साल का बेटा बना घटना का गवाह पापा ने मम्मी को पीट-पीट कर मार डाला…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली- राजधानी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और इसका गवाह बना इसी दंपत्ति का 4 साल का बेटा. वो मासूम जिसे अभी ठीक से बोलना भी नहीं आता, उसने अपनी आंखों के सामने अपनी मां की जान जाते देखी. जिस पिता के कंधों पर बैठकर वह दुनिया देखने का सपना देखता था, उसी पिता को उसने अपनी मां का ‘जल्लाद’ बनते देखा. ये वारदात 29 अप्रैल देर शाम की है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

    बीती शाम सोनिया विहार के 5वें पुश्ते पर स्थित एक मकान में जब चीखें सुनाई दे रही थीं, तब घर के एक कोने में खड़ा 4 साल का मासूम सहमा हुआ सब देख रहा था. कमरे के भीतर उसका पिता अपनी 31 साल की पत्नी पर बेरहमी से प्रहार कर रहा था. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां का मंजर बेहद खौफनाक था. महिला फर्श पर लहूलुहान पड़ी थी और वह मासूम बच्चा अपनी मां के निर्जीव शरीर के पास गुमसुम खड़ा था. उसकी आंखों में वो खौफ था जिसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है.

    सूचना मिलते ही जब पुलिस की टीम घर के अंदर दाखिल हुई, तो फर्श पर खून बिखरा था. पुलिस ने तुरंत महिला को उठाया और जग प्रवेश चंद्र (JPC) अस्पताल ले गई. पुलिसकर्मियों को उम्मीद थी कि शायद सांसें बाकी हों, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही कह दिया- ‘ब्रॉट डेड’. यानी अस्पताल पहुंचने से पहले ही उस मां ने अपने बच्चे के सामने दम तोड़ दिया था. पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर जिस तरह से चोटों के निशान हैं वे बताते हैं कि उसे कितनी बेरहमी से पीटा गया था.

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार होने की जुगत में था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने घेराबंदी कर उसे इलाके से ही दबोच लिया. पुलिस ने FIR नंबर 104/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है. फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने घर से वो तमाम सबूत जुटाए हैं, जो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि उस शाम उस बंद कमरे में कितनी क्रूरता हुई थी.  

    पुलिस अब इस मामले में सबसे अहम गवाह यानी उस 4 साल के बच्चे की मदद ले सकती है. जिसके लिए पहले उसकी काउसलिंग की जाएगी. कानून के जानकारों का मानना है कि बच्चे का बयान इस केस को बेहद मजबूत बना सकता है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर घर में किस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था. क्या वह मामूली झगड़ा था या पति ने पहले से ही हत्या की साजिश रच रखी थी? फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    करोड़ों रुपए के बीमा के लालच में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, अब दोनों सलाखों के पीछे

    April 30, 2026

    राजवीर की शादीशुदा बेटी से प्रेम करने वाले पंकज ने उसे तलाक दिलाने के लिए राजवीर की हत्या की रची साजिश…

    April 30, 2026

    पूर्व सरपंच बहादुर हत्याकांड का बदला लेने के लिए पूर्व NSG कमांडो सुंदर फौजी की गोली मारकर हत्या, 10 सेकंड में 5 गोलियां दागकर आरोपी फरार…

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.