Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • परिवार के साथ शादी से लौट रहे कार और बस की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
    • पुलिस की तीन बदमाशों से मुठभेड़: लगी गोली, इलाज के दौरान एक की मौत
    • ऑटो रिक्शा को डंफर ने मारी टक्कर, CISF जवान समेत तीन की मौत
    • कोल्ड स्टोर में स्टीम बॉयलर में धमाका, 2 की मौत…
    • वनांचलों की ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: साढ़े तीन माह में 2000 से अधिक ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार
    • करोड़ों रुपए के बीमा के लालच में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, अब दोनों सलाखों के पीछे
    • सफलता की कहानी-पलाश फूल से बढ़ती आजीविका और समृद्धि
    • राजस्व विभाग की नई पहल-​डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»करोड़ों रुपए के बीमा के लालच में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, अब दोनों सलाखों के पीछे
    क्राइम

    करोड़ों रुपए के बीमा के लालच में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, अब दोनों सलाखों के पीछे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चरखी दादरी : हरियाणा के चरखी दादरी से एक बेहद ही हैरानीजनक मामला निकलकर सामने आ रहा है। यहां एक पत्नी पैसों और अवैध संबंधों की खातिर रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए अपने पति की जान लेने पर उतारु हो गई। दरअसल पत्नी ने डेढ़ करोड़ रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पति को मारने की साजिश का खुलासा हो गया और अब वह अपने प्रेमी के साथ सलाखों के पीछे पहुंच चुकी है। 

    पति की बहन ने थाने में दर्ज करवाई थी शिकायत

    मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित पति की पहचान फतेहगढ़ निवासी प्रदीप के रुप में हुई है। आरोपी पत्नी अन्नू और उसके प्रेमी मुकेश ने मिलकर साजिश रची। बताया जा रहा है कि अन्नू ने कुछ बदमाश लोगों को पैसे देकर अपनी पति का एक्सीडेंट करवा दिया। उन्हें निर्देश दिए गए कि घटना को हादसा दिखाया जाए। योजना के तहत प्रदीप को अपने प्रेमी मुकेश के साथ भेजा, जहां उसे रास्ते में भाड़े के बदमाशों ने वाहन से कुचलने की कोशिश की गई। प्रदीप गंभीर रूप से घायल मिला,जबकि उसके साथ मौजूद मुकेश को मामूली चोटें आई थीं। हालांकि इस हादसे में प्रदीप की जान बच गई। 

    प्रदीप की बहन ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि भाभी अन्नू ने अपने प्रेमी मुकेश के साथ मिलकर प्रदीप की हत्या की साजिश रची है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। जांच में पता चला कि अन्नू और उसके प्रेमी ने ही प्रदीप को मारने की योजना बनाई थी।

    पति को पसंद नही करती थी अन्नू

    पूछताछ में अन्नू ने बताया कि बीते तीन महीनों में पति प्रदीप के नाम 60-60 लाख रुपये की दो बीमा पॉलिसियां करवाई थीं, बल्कि जमीन और अन्य स्रोतों से मिले पैसों में से लाखों रुपये मुकेश को भी दिए। साथ ही अन्नू ने बताया कि वर्ष 2005 में उसकी शादी प्रदीप से हुई थी, लेकिन वह उसे पसंद नहीं करती थी। सितंबर 2025 में दादरी कोर्ट परिसर में उसकी मुलाकात मुकेश से हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। वहीं अब वह प्रदीप से अपना पीछा छुड़ाना चाहती थी और सारे पैसे भी लेना चाहती थी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मां की मौत देखी थी चार साल का बेटा बना घटना का गवाह पापा ने मम्मी को पीट-पीट कर मार डाला…

    April 30, 2026

    राजवीर की शादीशुदा बेटी से प्रेम करने वाले पंकज ने उसे तलाक दिलाने के लिए राजवीर की हत्या की रची साजिश…

    April 30, 2026

    पूर्व सरपंच बहादुर हत्याकांड का बदला लेने के लिए पूर्व NSG कमांडो सुंदर फौजी की गोली मारकर हत्या, 10 सेकंड में 5 गोलियां दागकर आरोपी फरार…

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.