Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बिना बताए शादी में गई पत्नी को मारी गोली और फिर खुद को भी उड़ाया
    क्राइम

    बिना बताए शादी में गई पत्नी को मारी गोली और फिर खुद को भी उड़ाया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सिंघावली गांव में चल रहे एक शादी समारोह के दौरान पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और फिर उसी तमंचे से खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया।

    बंद कमरे में दिया वारदात को अंजाम

    जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से राघवेंद्र अपनी पत्नी राधिका के साथ भरतपुर के सिंघावली गांव आया था। यहां राधिका के चाचा की लड़की की शादी थी। समारोह के दौरान ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि राघवेंद्र गुस्से में राधिका को खींचकर एक कमरे के भीतर ले गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

    दो गोलियां चलने की आई आवाज

    इससे पहले कि बाहर मौजूद रिश्तेदार कुछ समझ पाते, कमरे के अंदर से एक के बाद एक दो गोलियां चलने की आवाज आई। धमाका सुनकर परिजन कमरे की ओर भागे और दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। राधिका और राघवेंद्र दोनों खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे।

    अस्पताल ले जाते समय पति की मौत, पत्नी गंभीर

    परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को रूपवास अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि राधिका की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे जिला आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल राधिका जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

    बिना बताए शादी में आना बना मौत का कारण?

    शुरुआती जांच में सामने आया है कि राघवेंद्र पेशे से ट्रक ड्राइवर था। बताया जा रहा है कि राधिका अपने पति की अनुमति लिए बिना ही अपने मायके (चाचा की लड़की की शादी) में आ गई थी। राघवेंद्र इसी बात से नाराज था और उसे लेने ससुराल पहुंचा था। वहां इसी बात पर विवाद हुआ और उसने इस आत्मघाती कदम को अंजाम दे दिया। राधिका और राघवेंद्र की शादी को करीब 4 साल हुए थे और उनका एक 3 साल का मासूम बेटा भी है, जिसके सिर से अब पिता का साया उठ चुका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 

    June 19, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    साले की पत्नी को भगाकर गुजरात ले गया जीजा, पुलिस व रिश्तेदारों को देख 5वीं मंजिल से कूदा

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.