Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो: मुख्यमंत्री
    • स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
    • भैंसामुड़ा में आत्मीय मुलाकात ने जीता सबका दिल-नन्हीं मानविका के सपनों को मिला मुख्यमंत्री का स्नेहिल स्पर्श
    • सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
    • तमिलनाडु चुनाव के नतीजों से पहले विजय को सता रहा डर, टूट-फूट’ से बचाने TVK उम्मीदवारों को निजी रिजॉर्ट में ठहराने की तैयारी
    • दुनिया का पहला ऐसा 6 लेन का हाईवे, बेंगलुरु-विजयवाड़ा कॉरिडोर ने बनाया इतिहास, खासियत
    • सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ : बरगद की छांव में सजी जनचौपाल
    • पत्नी से छुटकारा पाने पति ने पिता के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश, पति ही निकला कातिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पत्नी से छुटकारा पाने पति ने पिता के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश, पति ही निकला कातिल
    क्राइम

    पत्नी से छुटकारा पाने पति ने पिता के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश, पति ही निकला कातिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 

    लूट नहीं, साजिश थी
    पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह हत्या कोई लूटपाट की घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश का परिणाम थी, जिसमें मृतका के पति की ही मुख्य भूमिका सामने आई है। घटना 26 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:15 बजे की है, जब कोले रेलवे स्टेशन के समीप बाइक सवार दंपत्ति पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी थी। इस हमले में मंजू देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके पति विकास प्रजापति घायल हो गए थे। घायल विकास के बयान के आधार पर केरेडारी थाना कांड संख्या 53/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

    पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था विकास
    एसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जब विकास प्रजापति से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने स्वीकार किया कि पारिवारिक कलह के कारण वह अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था। इसी योजना के तहत उसने अपने पिता नरेश प्रजापति और सहयोगी सुनील गंझू व लालेश्वर गंझू के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 

    खुद को भी गोली लगवाकर रची कहानी
    योजना के मुताबिक, सुनिल और लालेश्वर पहले से हेन्देगीर-कोले के बीच जंगल क्षेत्र में घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही विकास अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा, दोनों ने देशी कट्टे से मंजू देवी को गोली मार दी। शक से बचने के लिए विकास ने खुद को भी गोली लगने की कहानी गढ़ी और अपने हाथ में गोली लगवाई। पुलिस ने विकास की निशानदेही पर उसके पिता नरेश प्रजापति और लालेश्वर गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की यामाहा मोटरसाइकिल और एक काला पर्स भी बरामद किया गया है। 

    हालांकि इस मामले में एक अन्य आरोपी सुनील गंझू अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ बड़कागांव पवन कुमार, केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार, पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार सहित तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शराब में मिलाने के लिए 9 साल के ‘यश’ से मांगा पानी, किया मना तो नशेड़ी रिश्तेदार ने पेट में मार दी गोली; मौत

    May 3, 2026

    क्या आपके पास वह पुराना 5 रुपये वाला नोट है? 48 लाख कमाने के चक्कर में लूट लिए 3.66 लाख?आखिर कैसे ठगों ने 5 रुपये के बहाने…

    May 2, 2026

    “बेटी को भगा ले गया”, परिजनों ने गुस्से में लड़के के पिता की काट दी गर्दन

    May 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.