Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»रिस्तो में आ रही दरारें,रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या, पत्नी ने रची थी मौत की साजिश
    क्राइम

    रिस्तो में आ रही दरारें,रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या, पत्नी ने रची थी मौत की साजिश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोटा: राजस्थान के कोटा शहर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक मनोज कुमार शर्मा (45) भारतीय सेना से सेवानिवृत्त फौजी थे और वर्तमान में अजमेर विद्युत विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत थे।

    शराब पार्टी के दौरान हुई वारदात
    पुलिस के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात आर के पुरम थाना क्षेत्र के अवनि रोड इलाके में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को हुई,। बताया जा रहा है कि मनोज की पत्नी दीपिका (40) के शहर के ही रहने वाले देवेश के साथ अवैध संबंध थे। वारदात वाली रात मनोज, देवेश और उसके दोस्त विष्णु ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान मनोज और देवेश के बीच हाथापाई शुरू हो गई, जिसके बाद देवेश और विष्णु ने कथित तौर पर दीपिका की मौजूदगी में मनोज का गला घोंटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

    बच्चों को ऊपर की मंजिल पर भेजा, फिर दिया अंजाम
    क्रूरता की हद देखिए कि वारदात के समय आरोपी पत्नी ने अपने 12 वर्षीय बेटी और 14 वर्षीय बेटे को ऊपर की मंजिल के कमरे में सोने के लिए भेज दिया था ताकि वे इस खौफनाक मंजर के गवाह न बनें। परिजनों का आरोप है कि मनोज और दीपिका के बीच पिछले कई वर्षों से संबंध तनावपूर्ण थे और दीपिका अक्सर मनोज के साथ मारपीट भी करती थी।

    चुपचाप अंतिम संस्कार की तैयारी, पड़ोसियों ने खोला राज
    हत्या के बाद आरोपी साक्ष्यों को मिटाने की फिराक में थे। वे शुक्रवार सुबह मनोज के माता-पिता को सूचना दिए बिना ही चुपचाप अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, पड़ोसियों को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत मनोज के परिजनों को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही किशनगढ़ से कोटा पहुंचे परिजनों ने अंतिम संस्कार रुकवाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
    क्षेत्राधिकारी (सीआई) सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के शरीर पर गला घोंटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने मनोज के पिता की शिकायत पर पत्नी दीपिका, उसके प्रेमी देवेश और दोस्त विष्णु के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी देवेश फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.