Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»फरीदाबाद नहर में पत्नी से विवाद के चलते परेशान 2 बच्चों संग पिता ने लगाई छलांग, 5 किमी दूर जिंदा मिला एक बेटा
    मुख्य समाचार

    फरीदाबाद नहर में पत्नी से विवाद के चलते परेशान 2 बच्चों संग पिता ने लगाई छलांग, 5 किमी दूर जिंदा मिला एक बेटा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले के डीग फतेहपुर बिल्लोच स्थित आगरा नहर में पिता ने अपने दो बच्चों के साथ आगरा नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को व्यक्ति की बाइक नहर के पुल पर खड़ी हुई मिली है। 9 साल का बच्चा 5 किलोमीटर दूर नहर में ही जिंदा मिल गया है, बाकियों की तलाश जारी है। 

    पत्नी से विवाद के चलते परेशान

    पुलिस सूत्रों से अनुसार व्यक्ति और उसकी पत्नी के बीच में विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह परेशान था। हांलाकि परिवार की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी नही दी गई है। सूचना पाकर पहुंची डायल 112 के पुलिस कर्मचारी सुरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रूम से उनके पास सूचना पहुंची थी कि आगरा नहर में कोई व्यक्ति अपने दो बच्चों को लेकर कूद गया है। यहां पर मौके पर आने के बाद उन्होंने एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की बाइक आगरा नहर के ऊपर बने पुल पर खड़ी हुई मिली है। युवक पलवल के गांव असावटी का रहने वाला बताया जा रहा है। व्यक्ति की बाइक भी पलवल नंबर के नाम से है। पुलिस का कहना है कि वो जांच कर रहे है।

    1 दिन पहले डेंटल सर्जन भी कूदा था

    बीते शनिवार की शाम को सचिन नाम के डेंटल सर्जन ने सेक्टर 17 के पुल से आगरा नहर में कूदकर अपनी जान दे दी थी। उसका भी पहले पत्नी के साथ वि‌वाद हुआ। जिसके बाद वह अपनी गाड़ी खड़ी करके नहर में कूद गया। सचिन बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था और वहीं पर उसने अपने दांतों का अस्पताल खोला हुआ था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान

    May 5, 2026

    हरदोई में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, दोनों रिश्तेदार थे

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.