Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»भोपाल में IAS एकेडमी डायरेक्टर की फिल्मी किडनैपिंग का चौंकाने वाला प्लान, पूर्व छात्र ने ऐंठे 2 करोड़…
    मुख्य समाचार

    भोपाल में IAS एकेडमी डायरेक्टर की फिल्मी किडनैपिंग का चौंकाने वाला प्लान, पूर्व छात्र ने ऐंठे 2 करोड़…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल में सामने आया किडनैपिंग का मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. पहले बदमाशों ने IAS की तैयारी कराने वाली एक प्रतिष्ठित एकेडमी की डायरेक्टर को सेमिनार और नए सेंटर के नाम पर भोपाल बुलाया गया, फिर उन्हें पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर करीब 1.89 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया गया. आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए दो महीने तक पूरी साजिश रची और ऐसा माहौल बनाया कि पीड़िता शोर भी न मचा सके.  

    दो महीने की तैयारी, हर पहलू पर साजिश

    जांच में सामने आया कि इस किडनैपिंग और लूट की योजना करीब दो महीने पहले ही बना ली गई थी. मुख्य आरोपी प्रियंक शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर हर कदम पहले से तय किया. पीड़िता को भरोसे में लेने के लिए बड़े कोचिंग सेंटर और सेमिनार का झांसा दिया गया, ताकि उन्हें बिना शक के दिल्ली से भोपाल बुलाया जा सके.

    फ्लैट में रची गई वारदात की पूरी पटकथा

    आरोपियों ने जिस फ्लैट में पीड़िता को बंधक बनाया, उसे वारदात से एक दिन पहले बागसेवनिया में किराये पर लिया गया था. खास बात यह रही कि उसी फ्लैट में घटना वाले दिन सुंदरकांड का पाठ करवाया गया. आरोपियों का मकसद था कि अगर पीड़िता चीखे या विरोध करे, तो उसकी आवाज बाहर तक न पहुंचे और किसी को शक न हो.

    पीड़िता को डराने के लिए एक आरोपी को मरने की एक्टिंग सिखाई गई. इस दौरान ऐसा वीडियो भी बनाया गया, जिसमें एक व्यक्ति को रस्सी से बांधकर बक्से में बंद करने जैसा नाटक दिखाया गया. आरोपियों का उद्देश्य था कि पीड़िता पुलिस के पास न जाए और भविष्य में भी डर के साए में चुप रहे.

    आरोपियों ने हथियार दिखाकर पीड़िता से जनकशिला सोसायटी और आरएस इंटरप्राइजेज से जुड़े खातों में कुल 1.89 करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए. यह पूरी रकम कुछ ही घंटों में अलग-अलग खातों में भेज दी गई. हालांकि पुलिस ने समय रहते खातों को फ्रीज करवा दिया, जिससे पूरी राशि सुरक्षित हो गई.

    बीमारी का बहाना और ICU का ड्रामा

    घटना के बाद मुख्य आरोपी प्रियंक शर्मा ने खुद को बचाने के लिए एक और चाल चली. उसने बीमारी का झूठा बहाना बनाकर एम्स अस्पताल के ICU में भर्ती होने का नाटक किया. पुलिस जब उसके पास पहुंची तो जांच में उसकी हालत सामान्य पाई गई. पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी की मां और पत्नी ने अस्पताल में हंगामा भी किया, लेकिन पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया.

    क्राइम ब्रांच की त्वरित कार्रवाई

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भोपाल और अन्य जिलों में लगातार दबिश दी गई. कुछ ही घंटों में मास्टरमाइंड समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और घटना में इस्तेमाल किए गए पिस्टल, वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए.

    आरोपी और उनकी भूमिका

    पुलिस जांच में यह साफ हुआ कि प्रियंक शर्मा इस पूरे अपराध का मास्टरमाइंड था. उसके साथ भोपाल, दतिया और रीवा से बुलाए गए आरोपी शामिल थे, जिन्होंने हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम दिया. एक आरोपी से पिस्टल भी बरामद की गई है. पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों और प्रियंक की पत्नी की भूमिका की भी जांच कर रही है.

    पुलिस का कहना है कि ठगी और लूट की पूरी राशि को होल्ड कर लिया गया है और जल्द ही वह पीड़िता के खाते में वापस कर दी जाएगी. फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार व संदिग्ध लोगों की तलाश भी की जा रही है. इस मामले ने भोपाल में अपराधियों की साजिशों की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने रख दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.