Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    • महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
    • ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन
    • भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…
    • सर्विस रिवाल्वर से घायल हुए सदर थाना प्रभारी की डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद मौत…
    • क्या 2027 World Cup से पहले BCCI छीन सकता है अजीत अगरकर से चीफ सेलेक्टर की कुर्सी?
    • मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»नाइजीरिया के डेल्टा राज्य में प्रजनन उत्सव के दौरान महिलाओं के सार्वजनिक रूप से बलात्कार की शर्मनाक घटना आई सामने…
    अंतर्राष्ट्रीय

    नाइजीरिया के डेल्टा राज्य में प्रजनन उत्सव के दौरान महिलाओं के सार्वजनिक रूप से बलात्कार की शर्मनाक घटना आई सामने…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाइजीरिया से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो न सिर्फ दिल दहलाने वाला है, बल्कि गुस्सा दिलाने वाला भी है. इस देखकर लोगों को गुस्सा भड़क उठा है. खबरें आईं कि सड़कों पर महिलाओं का पीछा किया गया और लड़कों ने कथित तौर पर उनके साथ यौन उत्पीड़न किया. कुछ लोगों ने इसे ‘रेप फेस्टिवल’ करार दिया है.

    खबरों के मुताबिक, यह घटना मार्च में नाइजीरिया के डेल्टा स्टेट में ‘अलुए-डो फेस्टिवल’ के दौरान हुई थी. यह फेस्टिवल फर्टिलिटी से जुड़ा है और इसे ओरामुडू समुदाय मनाता है.

    France24 के अनुसार, फेस्टिवल का माहौल तब बेहद परेशान करने वाला हो गया, जब सार्वजनिक जगहों पर पुरुषों ने महिलाओं का पीछा करना शुरू कर दिया. कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके कपड़े फाड़ दिए गए और जबरन उतार दिए गए, जिसके बाद सार्वजनिक रूप से उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया.

    रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इस घटना के दौरान वहां कई लोग मौजूद थे, और कुछ लोग तो हिंसा को रोकने के बजाय कथित तौर पर चिल्ला रहे थे. इस घटना में पुरुषों का एक बड़ा समूह शामिल था, और कुछ मामलों में तो इसमें कम उम्र के लड़के भी शामिल थे.

    पीड़िता ने बताई आपबीती

    माना जा रहा है कि पीड़ितों में से कई पास की एक यूनिवर्सिटी की छात्राएं हैं, और कुछ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. एक पीड़ित छात्रा ने अपने साथ हुई पूरी आपबीती बताई. उसने बताया कि जब वह मोटरसाइकिल से उस इलाके में पहुंची, तो कुछ ही देर बाद उस पर हमला हो गया.

    उसके मुताबिक, ‘भीड़ में मौजूद लोगों की अचानक उस पर नजर पड़ी और वे चिल्लाने लगे, इसे पकड़ो, इसे पकड़ो, यह एक औरत है. वे मधुमक्खियों की तरह मुझ पर टूट पड़े. भीड़ में मौजूद बहुत सारे लोग मेरे कपड़े तब तक खींचते रहे, जब तक मैं पूरी तरह निर्वस्त्र नहीं हो गई. मेरे पूरे शरीर को गलत तरीके से छू रहे थे… मैं मदद के लिए जोर-जोर से चिल्ला रही थी.’

    उसने आगे बताया कि आखिरकार एक राहगीर ने उसे बचाया. उसने बीच-बचाव किया और उसे भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की. इस घटना के दौरान उसका फोन भी छीन लिया गया. उसने बताया कि वह अभी भी दर्द और मानसिक सदमे से गुजर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केंद्र ने समन जारी कर Meta अधिकारियों को दिल्ली बुलाया

    August 4, 2026

    ‘वर्ल्ड वॉर 2 जैसा हमला होने वाला था, पर गिड़गिड़ाने लगा ईरान, इसलिए छोड़ दिया’- डोनाल्ड ट्रंप

    August 3, 2026

     जापान में फिर लगे भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.