Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    मुख्य समाचार

    ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश – भिंड जिले से एक अनोखा और चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. भिंड के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आईपीएस असित यादव की विदाई पार्टी का यह वीडियो है, जिसमें वे फिल्मी गीत ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं…’ पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. यह नजारा विदाई के दौरान का है, लेकिन इसका वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

    दरअसल, दो दिन पहले जारी हुई आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची के बाद असित यादव को भिंड से ग्वालियर रेंज का डीआईजी बनाया गया है. नई जिम्मेदारी संभालने से पहले भिंड में उनकी विदाई के लिए एक अनौपचारिक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे.

    ‘खलनायक’ गाने पर थिरके IPS अधिकारी

    विदाई समारोह के दौरान जब फिल्मी गीत ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ बजा, तो आईपीएस असित यादव खुद को रोक नहीं पाए. वे मंच पर डांस करते हुए नजर आए और कुछ देर बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया. वीडियो में असित यादव पूरे जोश और मस्ती के साथ झूमते दिख रहे हैं.

    पुलिस स्टाफ भी रहा मौजूद

    इस विदाई पार्टी में शहर के अलग-अलग थानों के टीआई, पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय का स्टाफ शामिल था. माहौल पूरी तरह अनौपचारिक था और सभी लोग इसे एक यादगार पल के तौर पर एंजॉय करते नजर आए.

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    कार्यक्रम के बाद जैसे ही इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर आया, वह तेजी से वायरल हो गया. लोग वीडियो को देखकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. कुछ लोग इसे विदाई के मौके पर स्वाभाविक खुशी का इजहार बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे एक वरिष्ठ अधिकारी की गरिमा से जोड़कर देख रहे हैं.

    यह पहली बार नहीं है जब आईपीएस असित यादव चर्चा में आए हों. इससे पहले भी भिंड में अपने कार्यकाल के दौरान वे कई बार सख्त कार्रवाई और विवादों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं. अब यह विदाई वीडियो भी उनके नाम के साथ नई बहस को जन्म दे रहा है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान

    May 5, 2026

    हरदोई में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, दोनों रिश्तेदार थे

    May 5, 2026

    सांसद रवि किशन को भोपाल में LNCT यूनिवर्सिटी ने दी मानद डॉक्टरेट की उपाधि

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.