Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG News : ISI का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सूचना, जांजगीर पुलिस ने दबोचा
    • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
    • सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
    • सूजी से बनाएं ये 3 सुपर क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स, शाम की छोटी सी भूख को मिनटों में करेगी शांत
    • पाक PM ने दी बड़ी खबर, ईरान-अमेरिका वार्ता सफल, 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार
    • UK के प्रधानमंत्री स्टारमर ने दिया इस्तीफा, एक दशक में 7वें पीएम ने कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान सड़क पर बैठकर सब्जी बेचते दिखे थे अब बन चुके हैं बंगाल में मंत्री, जानें कौन हैं खुदीराम टुडू
    राजनीति

    हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान सड़क पर बैठकर सब्जी बेचते दिखे थे अब बन चुके हैं बंगाल में मंत्री, जानें कौन हैं खुदीराम टुडू

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता:

    Bengal BJP Govt: बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार ने शपथ ले ली. कोलकाता के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड मैदान में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. सीएम शुभेंदु अधिकारी के बाद दिलिप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, निशिथ प्रमाणिक और खुदीराम टुडू (Khudiram Tudu) ने मंत्री पद की शपथ ली. बंगाल में मंत्री पद का शपथ लेने खुदीराम टुडू हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान सड़क पर बैठकर सब्जी बेचने को लेकर चर्चा में आए थे. आइए जानते हैं खुदीराम टुडू के बारे में. 

    बंगाल के कद्दावर आदिवासी नेता हैं खुदीराम टुडू

    खुदीराम टुडू बंगाल के बांकुड़ा जिले के एक आदिवासी (ST) नेता हैं. वो जंगलमहल के आदिवासी बहुल निर्वाचन सीट रानीबांध का प्रतिनिधित्व करते हैं. खुदीराम टुडू की गिनती बंगाल में बड़े आदिवासी नेता के रूप में होती है. हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने रानीगंज सीट से जीत हासिल की थी. खुदीराम टुडू ने 52 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी.

    ‘दादा, एकदम ताजी है, ले लीजिए’ सब्जी बेचते दिखे थे टूडू

    चुनाव प्रचार के दौरान खुदीराम टुडू का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में वो गले पर बीजेपी का पटका डाले सब्जी बेचते नजर आए थे. जिसमें वो यह कह रहे थे- ‘दादा, ये एकदम ताजी है, ले लीजिए.’ दरअसल यह वीडियो बख्शीगंज में पद्मा नदी के किनारे लगने वाले बाजार की थी. 

    वायरल वीडियो पर कहा था- यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं

    जहां वो तराजू लिए सब्जी तौलते दिखे थे. जब इस वीडियो की चर्चा होने लगी तो खुदीराम टुडू ने सफाई देते हुए कहा कि वह किसान परिवार से आते हैं और बचपन में अपने पिता के साथ खेती और बाजार का काम कर चुके हैं. उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी बाजार में सब्जियां बेची हैं, इसलिए यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है. यहां एक परिचित को देखकर मुझे अपना बचपन याद आ गया और मैं खुद को रोक नहीं पाया.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पार्टी सांसदों पर अंडें बरसाए जाने के मामले में TMC ने कोलकाता हाईकोर्ट में दर्ज की PIL

    June 22, 2026

    सब नीतीश कुमार करवा रहे,मेरी सुरक्षा घटाई, राबड़ी देवी का बंगला छीना… लालू प्रसाद का वार…

    June 18, 2026

    महाराष्ट्र की राजनीति में पलटा गेम, उद्धव गुट के दो सांसदों ने शिंदे गुट में जाने से किया इनकार

    June 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.