Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
    • संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • 1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…
    • युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    • सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
    • थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…
    • छत्तीसगढ़ :NEET-UG 2026 काउंसिलिंग: प्रथम चरण के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और जरूरी तारीखें…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन
    मुख्य समाचार

    विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई: तमिलनाडु में करिश्माई जीत के बाद मुख्यमंत्री बने थलपति विजय बुधवार यानी 13 मई को विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। विधानसभा चुनावों में विजय की अगुवाई वाली टीवीके अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई थी। ऐसे में जब राज्य की राजधानी में सियासी पारा चढ़ा हुआ है तब तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के मुख्यालय से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को ऐसी कोई भी गतिविधि करने से मना किया गया है जिससे आम लोगों को असुविधा हो। टीवीके विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा वोट मिले थे। पार्टी ने चौंकाते हुए 108 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसी के साथ डीएमके को सत्ता से बाहर और एआईएडीएमके का सत्ता में वापसी का सपना तोड़ दिया था।

    टीवीके ने दी कार्रवाई की चेतावनी

    तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के महासवि एन आंनद ने कार्यकर्ताओं के लिए जारी आदेश कम एडवाजरी में चेतावनी दी है कि जो कोई भी बैनर, समारोह या किसी अन्य माध्यम से जनता को बाधा पहुंचाने वाला व्यवहार करेगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आनंद ने कहा है कि यह आदेश पार्टी नेता (विजय) की मंजूरी से लिया गया है। हम सूचित करते हैं कि पार्टी का कोई भी साथी सड़कों पर, सार्वजनिक स्थानों पर जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं, या ऐसे तरीकों से जिनसे लोगों की आवाजाही या यातायात में बाधा उत्पन्न हो। उन कामों से दूर रहे। इसमें बताया है कि जैसे कि जन्मदिन समारोह या पारिवारिक कार्यक्रमों के अवसर पर कोई भी किसी भी प्रकार के बैनर, पोस्टर या ऐसी कोई भी चीज नहीं लगाएगा, जिससे आम जनता को असुविधा हो।

    लोगों ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है…

    टीवीके ने आगे कहा है कि कोई भी व्यक्ति ऐसे किसी भी समारोह में शामिल नहीं होगा जिससे किसी भी तरह से जनता को बाधा पहुंचे। टीवीके ने कार्यकर्ताओं के लिए जारी बयान में उल्लेख किया है कि तमिलनाडु के लोगों के कल्याण के एकमात्र उद्देश्य के साथ ‘तमिलगा वेट्री कज़गम’ की स्थापना की गई थी। सभी को यह याद रखना चाहिए कि तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री—जो तमिल हितों के परिवार का सदस्य बनने में सक्षम एक विजयी नेता हैं और जिन्होंने तमिलनाडु की जनता का सर्वसम्मत विश्वास अर्जित किया है। लोगों हमें एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हमें उस लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…

    August 8, 2026

    थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़:अब ATM से मिलेगा अनाज, राशन लेने की प्रक्रिया होगी आसान,रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ग्रेन एटीएम की शुरुआत…

    August 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.