Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»मालिक से नाराज ड्राइवर बना ‘लुटेरा’, बेटे के साथ मिलकर रची 18 लाख लूट की साजिश, गिरफ्तार
    क्राइम

    मालिक से नाराज ड्राइवर बना ‘लुटेरा’, बेटे के साथ मिलकर रची 18 लाख लूट की साजिश, गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली पुलिस ने एक कथित लूटकांड का खुलासा करते हुए चौंकाने वाला सच सामने लाया है. बवाना इलाके में करीब 18 लाख रुपये की लूट की कहानी दरअसल ड्राइवर ने खुद ही रची थी. पुलिस ने महज कुछ घंटों में मामले का पर्दाफाश कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया और 17.75 लाख रुपये बरामद कर लिए.

    कार का शीशा पत्थर से तोड़कर हुए थे फरार 

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक 11 मई को बवाना के सेक्टर-2 गोल चक्कर के पास लूट की सूचना मिली थी.ड्राइवर नरेश ने बताया कि वह अपने मालिक की काली इनोवा कार में करीब 18 लाख रुपये लेकर जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार का शीशा पत्थर से तोड़कर नकदी लूट ली और फरार हो गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत जांच में जुट गई.

    सीसीटीवी जांच में हुआ अहम खुलासा 

    दिल्ली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी जांच की गई. जांच में पुलिस को कई बातें संदिग्ध लगीं. फुटेज में कार संदिग्ध तरीके से धीरे होती दिखी, लेकिन पीछे कोई बाइक सवार नजर नहीं आया. इससे पुलिस का शक ड्राइवर नरेश पर गहरा गया. पूछताछ में पहले नरेश पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन मोबाइल की तकनीकी जांच में पता चला कि घटना से ठीक पहले उसकी अपने बेटे भरत से बात हुई थी. सख्ती से पूछताछ करने पर नरेश टूट गया और उसने पूरी साजिश कबूल कर ली.

    पुलिस की जांच में वारदात से जुड़ा सच आया सामने 

    जांच में सामने आया कि नरेश अपने मालिक से नाराज था और इसी वजह से उसने पैसे हड़पने की योजना बनाई. उसने रकम लेकर अपने बेटे भरत को बुलाया, नकदी उसे सौंप दी और फिर खुद ही कार का शीशा तोड़कर लूट की झूठी कहानी बना दी. बाद में पुलिस को फोन कर फर्जी शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने तकनीकी निगरानी के आधार पर भरत को सदर बाजार के पास से पकड़ लिया. उसके कब्जे से 17.75 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.