Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    मुख्य समाचार

    विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्रामीण विकास में पारदर्शिता और सुशासन का नया मॉडल बनेगा VB-GRAM G : कमलेश पासवान

    मनरेगा से पंचायत तक डिजिटल मॉनिटरिंग का नया दौर, VB-GRAM G से सशक्त होगा ग्रामीण जनजीवन

    केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने कहा कि “वीबी-ग्राम जी (VB-GRAM G)” विकसित ग्राम से विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल है। यह व्यवस्था ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को मजबूत करेगी तथा गांवों को आत्मनिर्भर और विकासोन्मुख बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि “वीबी-ग्राम जी” आगामी एक जुलाई से देशभर में लागू किया जाएगा।

    केंद्रीय राज्य मंत्री आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित न्यू सर्किट हाउस में “वीबी-ग्राम जी (VB-GRAM G)” के कार्यान्वयन के संबंध में आयोजित सेमिनार एवं समीक्षा बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनपद पंचायतों तथा जिला पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्य शामिल रहे।

    अपने संबोधन में श्री पासवान ने कहा कि “वीबी-ग्राम जी” ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और निगरानी के लिए एक सशक्त प्रणाली के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के संचालन में जिन नियमों में व्यावहारिक कठिनाइयां थीं अथवा जिनमें सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, उन्हें संशोधित कर “वीबी-ग्राम जी” में समाहित किया गया है। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब कम होगा और ग्रामीण जनता को समयबद्ध तरीके से लाभ मिल सकेगा।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “वीबी-ग्राम जी” के माध्यम से ग्राम पंचायतों को अधिक सशक्त बनाया जाएगा। गांवों में विकास कार्यों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, कार्यों की पारदर्शी स्वीकृति, समय पर भुगतान, सामाजिक अंकेक्षण की मजबूती तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के चयन को बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण अधोसंरचना, रोजगार सृजन, जल संरक्षण, सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण तथा आजीविका संवर्धन के कार्यों में तेजी आएगी।

    उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी तथा विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण समुदाय की भागीदारी और अधिक प्रभावी होगी। इसके साथ ही महिलाओं, स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण युवाओं को भी योजनाओं से अधिक अवसर और लाभ प्राप्त होंगे।

    श्री पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार गांवों को आत्मनिर्भर, सशक्त और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। “वीबी-ग्राम जी” गांवों में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की नई कार्यसंस्कृति स्थापित करेगा।

    केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गांवों का विकसित होना अत्यंत आवश्यक है और “वीबी-ग्राम जी” उसी दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें

    May 13, 2026

    जिला अस्पताल में डॉक्टर और अटेंडर के बीच विवाद, कमरे में बनाया बंधक तो युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

    May 13, 2026

    NEET 2026 रद्द होने पर शिक्षा मंत्री का अजीब बयान, ‘इसमें क्या बड़ी बात है?’

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.