Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    क्राइम

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    दुष्कर्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के रानी बाग इलाके में सोमवार देर रात 30 साल की एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है।महिला ने आरोप लगाया है कि देर रात उसे जबरदस्ती एक प्राइवेट बस में बैठाया गया, जहां कई लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। महिला की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बस को कब्जे में ले लिया है और मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

    समय पूछना पड़ा भारी

    जानकारी के अनुसार पीड़िता पीतमपुरा की झुग्गियों में रहने वाली है और वह मंगोलपुरी की एक फैक्टरी में काम करती है। पीड़िता ने बताया कि वह सोमवार रात फैक्टरी से लौट रही थी। रास्त में जब वह सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास पहुंची तो वहां एक स्लीपर बस खड़ी थी। उसने बस के दरवाजे पर मौजूद युवक से सिर्फ समय पूछा था। आरोप है कि तभी वहां मौजूद लोगों ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया। महिला कुछ समझ पाती उससे पहले बस का दरवाजा बंद कर दिया गया और चालक ने बस आगे बढ़ा दी।

    दो घंटों तक तक होती रही दरिंदगी

    जानकारी के अनुसार बस में पर्दे लगे थे, इसलिए महिला बाहर का कुछ देख नहीं पाई। चलती बस में दो युवकों ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। करीब सात किलोमीटर तक बस दौड़ती रही और दो घंटों तक महिला ने दरिंदगी सही। उसके बाद देर रात करीब दो बजे उसे खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया। आरोपी बस लेकर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में होने के बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और पुलिस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।
    जब महिला की मेडिकल जांच करवाई गई तो रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई। लेकिन महिला हॉस्पिटल में भर्ती नहीं हुई। महिला ने बताया कि उनके पति को टीबी है और उनकी तीन बेटियां भी हैं, जिनका ध्यान रखने वाला कोई नहीं है।

    पुलिस कार्रवाई में जुटी

    पुलिस जांच में सामने आया कि घटना में इस्तेमाल बस रॉयल ट्रैवल्स एंड कार्गो नाम की कंपनी से जुडी हुई है। इस बस का हेड ऑफिस फरीदाबाद स्थित श्री हरि प्लाजा में बताया गया है। अधिकारियों ने बस के दस्तावेज, ड्राइवर और स्टाफ से जुडी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से इस मामले की जांच की ज रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    मालिक से नाराज ड्राइवर बना ‘लुटेरा’, बेटे के साथ मिलकर रची 18 लाख लूट की साजिश, गिरफ्तार

    May 13, 2026

    18 माह की बच्ची को अगवा कर फिरौती मांग रहे बदमाश…

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.