Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला
    राष्ट्रीय

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी के भीतर सियासी घमासान तेज हो गया है। पार्टी की तमिलनाडु इकाई ने अपने पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एएनएस प्रसाद को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। बीजेपी ने प्रसाद पर प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ झूठे और बेबुनियाद भ्रष्टाचार के आरोप लगाने का आरोप लगाया है। पूर्व प्रवक्ता को बीजेपी लीगल सेल के अध्यक्ष ए. कुमारगुरु की ओर से नोटिस जारी किया गया है।

    नोटिस में क्या कहा गया?

    पार्टी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि एएनएस प्रसाद ने 9 मई को एक दैनिक अखबार और अन्य सार्वजनिक मंचों पर पार्टी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। नोटिस में बीजेपी ने कहा कि ये बयान राजनीतिक मकसद से दिए गए और राज्य के संवेदनशील राजनीतिक माहौल में जनता के बीच भ्रम और अविश्वास फैलाने की कोशिश की गई।

    पार्टी ने एएनएस प्रसाद से तुरंत ऐसे आरोप लगाना बंद करने, 7 दिनों के भीतर उन्हीं मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बिना शर्त माफी मांगने और पार्टी की प्रतिष्ठा को हुए नुकसान के लिए 1 करोड़ रुपये हर्जाना देने की मांग की है।

    क्या है पूरा मामला 

    बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता एएनएस प्रसाद ने आरोप लगाया था कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी फंड में गड़बड़ी हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा सीटों के बदले प्रत्याशियों से पैसे लिए गए। पार्टी फंड का इस्तेमाल शराब, खाने और निजी फायदे के लिए किया गया। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए आए फंड के दुरुपयोग और विरोधी दलों से गुप्त राजनीतिक संबंध होने जैसे आरोप भी लगाए थे।

    बीजेपी ने आरोपों को किया खारिज

    हालांकि बीजेपी ने प्रसाद द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रसाद ने जो भी आरोप लगाए है वे फर्जी, मनगढ़ंत और पार्टी की छवि खराब करने वाले है। पार्टी का कहना है कि प्रसाद अपने आरोपों के समर्थन में कोई दस्तावेज या कानूनी रूप से स्वीकार्य सबूत पेश नहीं कर पाए।

    प्रसाद को प्रवक्ता के पद से हटाया

    बता दें एएनएस प्रसाद को बीजेपी ने पहले ही पार्टी प्रवक्ता पद से हटा दिया है। दरअसल, प्रसाद ने विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) से NDA में शामिल होने की सार्वजनिक अपील की थी। इसके बाद बीजेपी ने प्रसाद पर एक्शन लेते हुए उन्हें पद से हटा दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.