Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    क्राइम

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के जालना जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है.अंबड़ तालुका के रुई गांव में कुछ अज्ञात हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान राजेश कोरकाने के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 19 साल है.

    मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने राजेश के सिर पर तलवार से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोगों में डर फैल गया. हालांकि, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

    क्या है पूरा मामला?

    शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे प्रेम संबंधों का विवाद हो सकता है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजेश का किसी युवती के साथ संबंध होने की चर्चा थी और इसी वजह से दुश्मनी पैदा हुई हो सकती है. हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है.

    घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ कर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं. हालांकि, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने इकट्ठा किए हैं. वहीं पुलिस आसपास के लोगों और मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके.

    पुलिस ने शुरू की मामले की जांच 

    हत्या की इस वारदात के बाद रुई गांव में तनाव का माहौल है. स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. साथ ही आरोपियों की पहचान के लिए कई टीमें बनाई गई हैं, ताकि जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    मालिक से नाराज ड्राइवर बना ‘लुटेरा’, बेटे के साथ मिलकर रची 18 लाख लूट की साजिश, गिरफ्तार

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.