Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    खेल

    LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया है। शुक्रवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एलएसजी ने सीएसके को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस हार के साथ चेन्नई का लगातार तीन मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला भी टूट गया।

    188 रन का लक्ष्य LSG ने आसानी से किया हासिल

    सीएसके द्वारा दिए गए 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने सिर्फ 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई। मार्श ने केवल 38 गेंदों में 90 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा जोश इंग्लिश ने 32 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि निकोलस पूरन ने 17 गेंदों में नाबाद 32 रन की तेज पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। मुकुल चौधरी 10 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।

    कार्तिक शर्मा ने खेली कप्तानी पारी

    इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट पर 187 रन बनाए थे। सीएसके की ओर से कार्तिक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 71 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 32 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 16 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया, जिसकी बदौलत चेन्नई सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

    आकाश महाराज सिंह की घातक गेंदबाजी

    एलएसजी की ओर से आकाश महाराज सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी ने सीएसके की पारी की रफ्तार को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई।

    पॉइंट्स टेबल में बढ़ी CSK की मुश्किलें

    इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो गई है। टीम अब अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। सीएसके के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। टीम की यह 12 मैचों में चौथी जीत रही और वह अंकतालिका में दसवें स्थान पर बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!

    August 4, 2026

    IND vs SL : गेंदबाज आकिब नबी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, बुमराह के बहार होने पर मिली जगह

    August 3, 2026

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.