Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात,धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल
    • मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ
    • अल-कायदा का जिक्र, CM शुभेंदु को बम से उड़ाने की धमकी, कोलकाता से हसनैन इकबाल अरेस्ट
    • ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के नए रेट 3000 से ₹4000 तक के पैकेज में क्या-क्या मिलेगा फ्री?
    • झारखंड के तांबे के कचरे से यूरेनियम निकालेगी UCIL, HCL के साथ समझौता
    • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक संग 1 KM घिसटती चली गई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
    • Kathua में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
    • कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रही महिला ने की पार्टनर की हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रही महिला ने की पार्टनर की हत्या
    क्राइम

    कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रही महिला ने की पार्टनर की हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र में लिव-इन में एक माह से रह रही महिला ने अपने पार्टनर को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी महिला वारदात को अंजाम देने के बाद अपने दोनों बच्चों को लेकर भाग गई है। पुलिस ने महिला की बेटी के बयान पर महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

    मृतक की पहचान मोहन नगर निवासी 46 वर्षीय दुकानदार राम अवतार के रूप में हुई है। महिला की बेटी ने बताया कि राम अवतार अग्रसेन चौक के पास मनियारी की दुकान चलाता था। उनकी पहली पत्नी की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी थी। राम अवतार पिछले एक माह से दिल्ली के नरेला की रहने वाली महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था। महिला बेटे और बेटी के साथ उसके घर में रह रही थी। मृतक की बेटी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 20 अप्रैल को आरोपी महिला अपने दोनों बच्चों के साथ उनके घर आई थी। पिता राम अवतार ने परिवार को साफ बताया था कि उन्होंने खुद महिला को घर बुलाया है और अब वह उनके साथ रहेगी। 

    महंगे सामान की मांग करने लगी थी महिला 

    पहले तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में महिला महंगे सामान की मांग करने लगी। परिवार पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ था, फिर भी खर्चा बढ़ता गया। शुक्रवार रात को राम अवतार, आरोपी महिला और उसके दोनों बच्चे ऊपर कमरे में थे। अचानक राम अवतार की चीख सुनाई दी। बेटी और अन्य बच्चे ऊपर गए तो महिला ने उन्हें नीचे भेज दिया। जब वे दोबारा ऊपर पहुंचे तो राम अवतार बेड पर पड़ा था। उनके सिर पर चोट व मुंह से सफेद झाग निकल रहा था। परिवार तुरंत उन्हें अस्पताल ले गया, लेकिन जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Kathua में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

    May 17, 2026

    ठाणे: देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने पर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, 3 गिरफ्तार

    May 17, 2026

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.