Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, नए चेहरों को मिला मौका
    • सिर के पीछे तेज दर्द और गर्दन में अकड़ होती है! जानिए कारण और बचाव का तरीका
    • हावड़ा स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस में आग, बड़ा हादसा टला
    • “उल्लास साक्षरता कार्यक्रम” से बंदियों के जीवन में जागी नई उम्मीद
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण, तत्काल काम शुरू करने के दिए निर्देश
    • ​जनजातीय गरिमा उत्सव…
    • ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में निखर रही बच्चों की प्रतिभाएं
    • पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»सिर के पीछे तेज दर्द और गर्दन में अकड़ होती है! जानिए कारण और बचाव का तरीका
    खानपान-सेहत

    सिर के पीछे तेज दर्द और गर्दन में अकड़ होती है! जानिए कारण और बचाव का तरीका

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिर के पीछे अचानक तेज, चुभने वाला या बिजली के झटके जैसा दर्द महसूस होना सिर्फ सामान्य सिरदर्द नहीं। कई बार यह समस्या ऑक्सीपिटल न्यूराल्जिया (Occipital Neuralgia) की वजह से होती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें सिर के पीछे मौजूद नसों में जलन या दबाव आ जाता है, जिससे दर्द शुरू होता है। हाल ही में सिर के पीछे होने वाले दर्द और उससे जुड़ी समस्याओं पर हुई मेडिकल रिसर्च और न्यूरोलॉजी स्टडीज में डॉ. नमिता कौल ने बताया कि गर्दन, नसों और गलत पोस्टर से जुड़ी दिक्कतें इस तरह के दर्द का बड़ा कारण बन रही हैं।

    क्या होता है ऑक्सीपिटल न्यूराल्जिया?

    हमारे सिर के पीछे की तरफ ओसीसीपिटल नसें होती हैं, जो गर्दन से निकलकर सिर तक जाती हैं। जब इन नसों पर दबाव पड़ता है या उनमें सूजन आ जाती है, तो सिर के पीछे तेज दर्द होने लगता है। यह दर्द कभी-कभी आंखों के पीछे तक भी महसूस हो सकता है। डॉक्टर के मुताबिक यह दर्द आम सिरदर्द से अलग होता है। इसमें दर्द अचानक शुरू होता है और झटके जैसा महसूस हो सकता है।

    किन कारणों से हो सकती है यह समस्या?

    ऑक्सीपिटल न्यूराल्जिया के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे:

    • लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप पर झुककर काम करना
    • गर्दन की नसों पर दबाव
    • खराब पोस्चर
    • तनाव और मांसपेशियों में खिंचाव
    • सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस
    • गर्दन की चोट

    आजकल घंटों स्क्रीन देखने और गलत तरीके से बैठने की आदत के कारण यह समस्या तेजी से बढ़ रही है।

    कौन-से लक्षण दिख सकते हैं?

    • सिर के पीछे तेज दर्द
    • गर्दन में अकड़न
    • सिर हिलाने पर दर्द बढ़ना
    • आंखों के पीछे दर्द
    • सिर की त्वचा में संवेदनशीलता

    जलन या झनझनाहट महसूस होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं। कुछ लोगों को यह दर्द एक तरफ ज्यादा महसूस होता है।

    कब हो सकती है खतरे की बात?

    अगर सिर के पीछे दर्द के साथ चक्कर आए, धुंधला दिखे, बोलने में परेशानी हो, तेज बुखार हो और अचानक बहुत तेज दर्द शुरू हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह किसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत भी हो सकता है।

    दर्द से राहत कैसे पाएं?

    हल्के मामलों में कुछ घरेलू उपाय राहत दे सकते हैं:

    • गर्दन पर गर्म या ठंडी सिकाई
    • सही पोस्चर में बैठना
    • स्क्रीन टाइम कम करना
    • पर्याप्त पानी पीना
    • गर्दन की हल्की एक्सरसाइज

    एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

    न्यूरोलॉजी एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिर के पीछे बार-बार दर्द होना सामान्य बात मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सही समय पर जांच और इलाज से इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

    डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आंखों में जलन या भारीपन का एहसास, इसे हल्के में न लें, ‘ड्राई आई सिंड्रोम’ के हो सकते हैं संकेत

    May 18, 2026

    Ebola Virus, 80 लोगों की मौत! WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

    May 17, 2026

    कैंसर के खिलाफ नई उम्मीद!, भारत में लॉन्च हुई खास इम्युनोथेरेपी

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.