Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, नए चेहरों को मिला मौका
    • सिर के पीछे तेज दर्द और गर्दन में अकड़ होती है! जानिए कारण और बचाव का तरीका
    • हावड़ा स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस में आग, बड़ा हादसा टला
    • “उल्लास साक्षरता कार्यक्रम” से बंदियों के जीवन में जागी नई उम्मीद
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण, तत्काल काम शुरू करने के दिए निर्देश
    • ​जनजातीय गरिमा उत्सव…
    • ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में निखर रही बच्चों की प्रतिभाएं
    • पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, नए चेहरों को मिला मौका
    खेल

    अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, नए चेहरों को मिला मौका

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। आईपीएल के खत्म होने के ठीक बाद 6 जून से भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट खेलेगी। इसका आयोजन मुल्लांपुर के महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इसके बाद 14, 17 और 20 जून को तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होंगे।

    आखिरी टेस्ट और वनडे सीरीज हारी है टीम इंडिया

    टीम इंडिया को अपने आखिरी टेस्ट और वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी। पिछले साल के अंत में साउथ अफ्रीका ने दो मैचों के टेस्ट सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में टीम वनडे सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद 2-1 से हार गई थी। अफगानिस्तान के खिलाफ अभी तक भारत ने एक ही टेस्ट खेला है और उसमें टीम को जीत मिली है। वहीं चार वनडे में भारत ने 3 जीते हैं जबकि एक टाई रहा है। यह पहला मौका होगा जब भारत और अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय वनडे सीरीज होगी।

    दिग्गजों की वापसी और नए चेहरों को मिला मौका

    भारतीय वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को मौका मिला है। इन दोनों प्लेयर्स ने काफी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं इन दोनों के अलावा इस बार स्क्वाड में कई नए चेहरों को मौका मिला है। इसमें प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और मानव सुथार का नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। जिसके कारण इन्हें भारतीय वनडे और टेस्ट दोनों टीमों में मौका मिला है।

    अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

    भारतीय टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुतार, गुरनूर बरार, ध्रुव जुरेल और हर्ष दुबे।

    भारतीय वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    IPL 2026: क्या जयपुर में थमेगा राजस्थान का हार का सिलसिला? आज ‘करो या मरो’ के मुकाबले में लखनऊ से भिड़ंत

    May 19, 2026

    ऑरेंज कैप टेबल में सुदर्शन और गिल ने किया पहले और दूसरे नंबर पर कब्जा

    May 17, 2026

    LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.