Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स! आखिर क्या है Cockroach Janta Party?
    • वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण
    • नारायणपुर के वनांचल में थमी भटकन,संताय पोटाई को शिविर में ही मिला नया राशन कार्ड
    • छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग,बलौदाबाजार में ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ वाहनों को राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
    • सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
    • शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • प्रतिदिन 281 घरों में लग रहे हैं सोलर संयंत्र
    • जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने परिवार पर कराया हमला, CCTV में कैद वारदात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»राजस्थान रॉयल्स से करारी हार के बाद Rishabh Pant खो बैठे अपना आपा, आपत्तिजनक शब्द का किया इस्तेमाल
    खेल

    राजस्थान रॉयल्स से करारी हार के बाद Rishabh Pant खो बैठे अपना आपा, आपत्तिजनक शब्द का किया इस्तेमाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और उनके कप्तान ऋषभ पंत के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद लखनऊ की टीम न सिर्फ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, बल्कि पॉइंट्स टेबल में भी सबसे नीचे (आखिरी पायदान) पर पहुंच गई है। 13 मैचों में यह लखनऊ की 9वीं हार थी। इस शर्मनाक हार और बढ़ते दबाव के बीच कप्तान ऋषभ पंत लाइव ब्रॉडकास्ट पर अपना आपा खो बैठे और उनके मुंह से एक बेहद आपत्तिजनक शब्द निकल गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    दरअसल, मैच खत्म होने के बाद जब पोस्ट-मच प्रेजेंटेशन के दौरान उनसे शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ होने वाले आखिरी औपचारिक मैच को लेकर सवाल पूछा गया, तो पंत ने झुंझलाहट में अपनी टीम का बचाव करते हुए कहा, ‘एक टीम के तौर पर हमें गर्व है, चाहे हमारी स्थिति अभी कैसी भी हो। आप जानते हैं कि हमारे पास जिस तरह की टीम है, हम जानते हैं कि हम इसे जीत सकते हैं। किसी भी चीज के बावजूद हम एक टीम और व्यक्तिगत रूप से काफी आश्वस्त हैं। चीजें हमारे मुताबिक नहीं रही हैं और यह हर कोई जानता है, लेकिन यह इस सच को नहीं बदल सकता कि We are a f**king good team (हम एक बहुत शानदार टीम हैं)।’

    सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

    पंत का यह बयान और लाइव टीवी पर गाली देने का वीडियो जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। पंत के इस बयान पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वाह भाई, गुड टीम ऑन लास्ट पोजीशन (आखिरी नंबर पर रहने वाली अच्छी टीम)’ वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा, ‘भाई ने वो सब कर लिया जिससे टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सके।’ लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका के गुस्से को याद करते हुए एक क्रिकेट फैन ने कमेंट किया, ‘अब गोयनका (टीम के ओनर) के साथ इसका पर्सनल सेशन होगा।’ जबकि एक अन्य यूजर ने पंत की क्लास लगाते हुए लिखा, ‘भाई, नेशनल टीवी पर लखनऊ जैसी फ्लॉप प्रदर्शन करने वाली टीम को गुड टीम कैसे बोल दिया?’

    गेंदबाजों पर भारी पड़े वैभव सूर्यवंशी

    राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ के बल्लेबाजों ने 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन जयपुर की सपाट पिच पर गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड करने में पूरी तरह नाकाम रहे। राजस्थान के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी (38 गेंदों में 93 रन) और यशस्वी जायसवाल (23 गेंदों में 43 रन) ने लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। दोनों ने मिलकर सिर्फ 39 गेंदों में 75 रन कूट डाले।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीद के बीच रंग में भंग डालने उतरेगी मुंबई

    May 20, 2026

    अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, नए चेहरों को मिला मौका

    May 19, 2026

    IPL 2026: क्या जयपुर में थमेगा राजस्थान का हार का सिलसिला? आज ‘करो या मरो’ के मुकाबले में लखनऊ से भिड़ंत

    May 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.