Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान, सरकार पहुंच रही लोगों के द्वार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • लोक निर्माण विभाग के कार्यों में जनहित और तकनीकी दक्षता पर जोर, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश
    • क्या तेलंगाना में मिनिस्टर बनेंगी विजयशांति, रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा
    • सीएम वीडी सतीशन ने रद्द की पिनराई विजयन सरकार की सबसे महत्वकांक्षी सिल्वरलाइन हाई-स्पीड रेल परियोजना
    • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर थलपति विजय ने नहीं कहा एक भी शब्द
    • काकोली घोष दस्तीदार को ‘Y’ श्रेणी की CISF सुरक्षा
    • अब कुख्यात नक्सली गुणा हांसदा भी करना चाहता है सरेंडर
    • पेंशनरों की हुंकार :“दोहरी नीति बंद करो, पेंशनरों को उनका अधिकार दो”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»अब कुख्यात नक्सली गुणा हांसदा भी करना चाहता है सरेंडर
    मुख्य समाचार

    अब कुख्यात नक्सली गुणा हांसदा भी करना चाहता है सरेंडर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Naxalite Surrender: झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार 21 मई 2026 को 27 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद अब सारंडा क्षेत्र से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार सारंडा का कुख्यात नक्सली गुणा हांसदा भी अब हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहता है. बताया जा रहा है कि उसने अपने गांव के विश्वसनीय लोगों के माध्यम से आत्मसमर्पण करने की इच्छा जताई है.

    हतनाबुरु गांव का रहने वाला है गुणा हांसदा

    जानकारी के मुताबिक गुणा हांसदा पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हतनाबुरु गांव का निवासी है. वह लंबे समय से नक्सली संगठन के सक्रिय दस्ते से जुड़ा रहा है. जंगल और पहाड़ी इलाकों की अच्छी जानकारी होने के कारण संगठन में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती रही है. सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में वह बड़े नक्सली नेताओं के साथ सक्रिय दस्ता में शामिल है और सारंडा के घने जंगलों में छिपा हुआ है. हालांकि अब वह संगठन छोड़कर सामान्य जीवन में लौटना चाहता है.

    संगठन छोड़ना चाहता है, लेकिन आसान नहीं रास्ता

    ग्रामीण सूत्रों के अनुसार गुणा हांसदा नक्सली संगठन से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसके साथी नक्सली उसे आसानी से अलग नहीं होने दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि संगठन को डर है कि आत्मसमर्पण के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच सकती हैं. इसी कारण गुणा लगातार सही मौके की तलाश में है ताकि वह दस्ता से निकलकर पुलिस या प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर सके. गांव के कुछ लोगों तक उसका गुप्त संदेश भी पहुंचा है, जिसमें उसने सामान्य जिंदगी जीने की इच्छा जताई है.

    सुरक्षा अभियान का दिख रहा असर

    सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से लगातार सुरक्षा अभियान चलाए जा रहे हैं. पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई के कारण नक्सली संगठन कमजोर पड़ते जा रहे हैं. सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का भी असर दिखाई दे रहा है. कई नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं. रांची में हाल ही में हुए सामूहिक आत्मसमर्पण को भी इसी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है.

    ग्रामीण भी चाहते हैं लौटे सामान्य जीवन में

    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक जंगल और हिंसा के रास्ते पर चलने वाले कई युवक अब सामान्य जीवन जीना चाहते हैं. रोजगार, शिक्षा और परिवार की जिम्मेदारियों के कारण भी नक्सली संगठन से मोहभंग हो रहा है. गांव के लोग चाहते हैं कि गुणा हांसदा जल्द आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़े. उनका मानना है कि यदि वह आत्मसमर्पण करता है तो इससे अन्य भटके युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी.

    प्रशासन ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि

    हालांकि अब तक प्रशासन या पुलिस की ओर से गुणा हांसदा के संभावित आत्मसमर्पण को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. बावजूद इसके सुरक्षा एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर गुणा हांसदा जैसे सक्रिय नक्सली मुख्यधारा में लौटते हैं तो इससे सारंडा क्षेत्र में शांति और विकास की प्रक्रिया को और मजबूती मिलेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान, सरकार पहुंच रही लोगों के द्वार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 21, 2026

    सीएम वीडी सतीशन ने रद्द की पिनराई विजयन सरकार की सबसे महत्वकांक्षी सिल्वरलाइन हाई-स्पीड रेल परियोजना

    May 21, 2026

    क्या मिथिलांचल को मिलेगी वंदे भारत? संजय झा ने अश्विनी को सौंपा ट्रेनों का नया रूट प्लान

    May 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.