Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»धर्मशाला में लव जिहाद, ‘शिवा’ बनकर 16 वर्षीय हिंदू किशोरी को फंसाया, फिर साथ लेकर फरार
    क्राइम

    धर्मशाला में लव जिहाद, ‘शिवा’ बनकर 16 वर्षीय हिंदू किशोरी को फंसाया, फिर साथ लेकर फरार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मुस्लिम युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर 16 वर्षीय हिंदू किशोरी को फंसाया और करीब एक सप्ताह पहले उसे लेकर फरार हो गया। इस घटना के विरोध में विभिन्न हिंदू संगठनों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई और युवती की सुरक्षित बरामदगी की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

    अभी तक युवती का नहीं मिला कोई सुराग

    जानकारी के अनुसार, आरोप है कि एक स्थानीय सैलून में काम करने वाले युवक ने अपनी पहचान छिपाकर नाबालिग युवती से संपर्क बनाया और उसे अपने साथ ले गया। हिंदू संगठनों का दावा है कि युवक खुद को “शिवा” नाम से परिचित कराता था, जबकि बाद में उसकी पहचान अब्दुल के रूप में सामने आई। बताया जा रहा है कि घटना को लगभग एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं मिला है। संगठनों ने आरोप लगाया कि किसी दबाव के कारण युवती के परिजन शुरू में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवा पाए।

    प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    इसी मुद्दे को लेकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी ने डीसी कार्यालय के बाहर रोष प्रकट करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के सत्यापन और पंजीकरण व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। संगठनों का कहना है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बावजूद कई क्षेत्रों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है, जिससे किराये के मकानों और दुकानों में रहने वाले बाहरी लोगों की सही जांच नहीं हो पा रही है।

    “मकान मालिकों की जिम्मेदारी”

    बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि जिस मकान में आरोपी रह रहा था, वहां के मकान मालिक की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि बिना सत्यापन किरायेदार रखने वालों पर भी कार्रवाई हो। उन्होंने मांग की कि नाबालिग युवती को सुरक्षित बरामद किया जाए और आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 

    June 19, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    साले की पत्नी को भगाकर गुजरात ले गया जीजा, पुलिस व रिश्तेदारों को देख 5वीं मंजिल से कूदा

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.