Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके और महाराष्ट्र की राज्यसभा सांसद माया युवनाती से मिले कुर्मि समाज के पदाधिकारी, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
    • कवर्धा: सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में सनसनी , क्रेशर प्लांट की खदान में युवक का बाइक सहित मिला शव…
    • जशपुर के किसान खेती में बना रहे हैं अलग पहचान,चाय, नाशपाती, लीची, स्ट्रॉबेरी के बाद अब सेब की खेती में आजमा रहे हैं हाथ…
    • आकाशवाणी रायपुर में “स्वरोत्सव” का आयोजन, संगीत साधकों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
    • अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कोपरा जलाशय में जागरूकता कार्यक्रम
    • पूर्व विधायक के करीबी, टीएमसी पार्षद ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
    • दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की अपराधियों ने ले ली जान
    • दुनिया का सबसे अनोखा सांप, जो मेंढकों से चुराता है जहर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»नशीली चॉकलेट देकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया
    क्राइम

    नशीली चॉकलेट देकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता के सरसुना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित गैंगरेप और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

    अज्ञात युवकों ने लिफ्ट के लिए पूछा

    पुलिस के अनुसार, घटना 17 और 18 अप्रैल की दरमियानी रात हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी बेहाला इलाके में थी, जहां दो अज्ञात युवकों ने कार में लिफ्ट के लिए पूछा।

    कार में स्कूल फ्रेंड पहले से मौजूद

    आपको बता दें कि जिस कार से अज्ञात युवकों ने पीड़िता को लिफ्ट दी थी, उसमें आरोपियों के साथ पहले से ही पीड़िता की स्कूल फ्रेंड मौजूद थी।

    नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म

    शिकायत में आरोप है कि कार में बैठने के बाद पीड़िता को एक चॉकलेट दी गई, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया था। चॉकलेट खाने के बाद लड़की बेहोश जैसी स्थिति में चली गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे अज्ञात स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के दौरान आरोपीयों ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी बनाया। बाद में उसी वीडियो के आधार पर पीड़िता को धमकाया गया कि अगर पुलिस या परिवार को बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

    मानसिक सदमे में पीड़िता

    पीड़िता की मां ने बताया कि घटना के बाद उनकी बेटी गहरे मानसिक सदमे में चली गई थी। वह लगातार डरी हुई रहती थी और बात करने से कतराती थी, जिसके कारण परिवार तुरंत पुलिस के पास नहीं पहुंच सका। मामला बुधवार को दर्ज किया गया। पुलिस ने BNS की धारा 123, 351(2), 61(2) तथा POCSO एक्ट की धारा 4, 6 और 10 के तहत FIR दर्ज की है।

    जांच में जुटी पुलिस

    कोलकाता पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पीड़िता और उसके परिवार के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस स्कूल फ्रेंड की भूमिका की भी जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान, घटना में इस्तेमाल कार का पता लगाने और वारदात स्थल की तलाश में छानबीन जारी है। तकनीकी साक्ष्य और गवाहों के बयान भी जुटाए जा रहे हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की अपराधियों ने ले ली जान

    May 23, 2026

    जालौर में दिनदहाड़े युवक पर सरियों से हमला, वाहन चढ़ाने की कोशिश

    May 23, 2026

    नागपुर में 48 घंटे में दादी से लेकर छोटे भाई तक की बेरहमी से 3 हत्याओं से सनसनी

    May 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.