Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके और महाराष्ट्र की राज्यसभा सांसद माया युवनाती से मिले कुर्मि समाज के पदाधिकारी, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
    • कवर्धा: सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में सनसनी , क्रेशर प्लांट की खदान में युवक का बाइक सहित मिला शव…
    • जशपुर के किसान खेती में बना रहे हैं अलग पहचान,चाय, नाशपाती, लीची, स्ट्रॉबेरी के बाद अब सेब की खेती में आजमा रहे हैं हाथ…
    • आकाशवाणी रायपुर में “स्वरोत्सव” का आयोजन, संगीत साधकों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
    • अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कोपरा जलाशय में जागरूकता कार्यक्रम
    • पूर्व विधायक के करीबी, टीएमसी पार्षद ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
    • दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की अपराधियों ने ले ली जान
    • दुनिया का सबसे अनोखा सांप, जो मेंढकों से चुराता है जहर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»चुनाव अधिकारी रतन केलकर बने सीएम सतीशन के सचिव, बंगाल में मनोज अग्रवाल की नियुक्ति पर भड़के थे राहुल
    मुख्य समाचार

    चुनाव अधिकारी रतन केलकर बने सीएम सतीशन के सचिव, बंगाल में मनोज अग्रवाल की नियुक्ति पर भड़के थे राहुल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तिरुवनन्तपुरम: पश्चिम बंगाल में जीत के बाद बीजेपी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल को चीफ सेक्रेटरी बनाया है। शुभेंदु अधिकारी की इस नियुक्ति की टीएमसी के साथ कांग्रेस ने आलोचना की थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुले तौर पर इसे मनोज अग्रवाल को बंगाल चुनाव में मदद करने का इनाम बताया था।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। इसके कुछ दिन बाद ही केरल में वीडी सतीशन सरकार ने केरल चुनाव कराने वाले IAS रतन केलकर को सचिव बनाया है, जिस पर राहुल गांधी को घेरा जा रहा है।

    दरअसल, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच साठगांठ चल रही है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, ‘बीजेपी-चुनाव आयोग के चोर बाजार में- जितनी बड़ी चोरी, उतना ही बड़ा इनाम।’ अब केरल में लिए गए फैसले पर उन्हे घेरा जा रहा है। इस मुद्दे पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए ट्वीट किया है।

    चुनाव आयोग पर मदद के आरोप

    गौरतलब है कि 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले भी तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया था। हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में बीजेपी ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 206 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जिसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

    बीजेपी ने पलटवार कर केरल का दिया हवाला

    राहुल गांधी के इस हमले के बाद बीजेपी ने भी कांग्रेस को घेरने में देर नहीं की। बीजेपी ने केरल की कांग्रेस सरकार के एक हालिया फैसले का हवाला देते हुए राहुल गांधी की मंशा पर सवाल उठाए हैं। केरल में मुख्यमंत्री वी डी सतीशन की सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू केलकर को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया है।

    राहुल गांधी का डबल स्टैंडर्ड

    बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाया है कि जब पश्चिम बंगाल में पूर्व चुनाव अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया जाता है, तो राहुल गांधी इसे चोरी का इनाम बताते हैं। लेकिन इसके ठीक 10 दिन बाद जब केरल की कांग्रेस सरकार अपने यहां के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त करती है, तो क्या वह लोकतंत्र की खूबसूरती बन जाता है? इस विवाद ने अब एक नए राजनीतिक युद्ध का रूप ले लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जशपुर के किसान खेती में बना रहे हैं अलग पहचान,चाय, नाशपाती, लीची, स्ट्रॉबेरी के बाद अब सेब की खेती में आजमा रहे हैं हाथ…

    May 23, 2026

    पूर्व विधायक के करीबी, टीएमसी पार्षद ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

    May 23, 2026

    दलते बस्तर की नई तस्वीर, बंदूक के साए से सुशासन की छांव तक

    May 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.