Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क
    • बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार
    • MLC Election: सीटों के बंटवारे पर CM का बड़ा बयान, ‘मुझे भरोसा है कि…’
    • महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा इस मामले में दोषी करार
    • बिना फिल्में किए भी दीपिका,आलिया और पति अभिषेक से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय
    • सालों तक पार्टनर की तलाश करते हैं सांप, 10 साल तक करते हैं इंतजार
    • इन 5 वजहों से शेयर मार्केट में आई तेजी, निवेशकों को 5 लाख करोड़ का फायदा
    • जोड़ों के दर्द में राहत पाने ब्रोकली सब्जी सबसे अच्छी!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा
    व्यापार

    चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है।

    महानगरों में अब कितनी हुई कीमत

    अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं कोलकाता में 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये और डीजल की कीमत 97.83 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपये और डीजल की कीमत 99.55 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

    शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमत

    शहरपेट्रोलडीजल
    नोएडा102.12 रुपये95.56 रुपये
    भोपाल114.57 रुपये99.64 रुपये
    चंडीगढ़101.51 रुपये89.47 रुपये
    गांधीनगर102.01 रुपये98.13 रुपये

    नोट- कीमत प्रति लीटर पर है।

    10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

    बता दें कि 10 दिन में यह चौथी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये का इजाफा हुआ था। इसके बाद 19 मई को 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। फिर 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे।

    कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

    वहीं कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड में 4.75 फीसदी की तेज गिरावट देखी गई और इसकी कीमत घटकर 98.62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल भी 4.76 फीसदी टूटकर 92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

    अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं…

    • माल ढुलाई महंगी होने से ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ेगा। इसका असर सब्जियों, फलों और राशन के दामों पर पड़ सकता है।
    • किसानों को ट्रैक्टर और पानी की मोटर चलाने में ज्यादा खर्च करना पड़ेगा, जिससे अनाज महंगा हो सकता है।
    • बस, ऑटो और स्कूल बसों का किराया भी बढ़ने की संभावना है।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इन 5 वजहों से शेयर मार्केट में आई तेजी, निवेशकों को 5 लाख करोड़ का फायदा

    May 25, 2026

    Moto G37 Power और G37 की सेल शुरू

    May 25, 2026

    भारत में 50–60 टन तक कम हो सकती है गोल्ड डिमांड : WGC

    May 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.