Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क
    • बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार
    • MLC Election: सीटों के बंटवारे पर CM का बड़ा बयान, ‘मुझे भरोसा है कि…’
    • महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा इस मामले में दोषी करार
    • बिना फिल्में किए भी दीपिका,आलिया और पति अभिषेक से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय
    • सालों तक पार्टनर की तलाश करते हैं सांप, 10 साल तक करते हैं इंतजार
    • इन 5 वजहों से शेयर मार्केट में आई तेजी, निवेशकों को 5 लाख करोड़ का फायदा
    • जोड़ों के दर्द में राहत पाने ब्रोकली सब्जी सबसे अच्छी!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»पाकिस्तान-चीन को राहत, होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बावजूद ईरान ने तेल-एलएनजी जहाजों को गुज़रने का दिया ग्रीन सिग्नल
    अंतर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान-चीन को राहत, होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बावजूद ईरान ने तेल-एलएनजी जहाजों को गुज़रने का दिया ग्रीन सिग्नल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आखिरी चरण में है। हालांकि पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि दोनों देशों के बीच जल्द ही डील हो सकती है, लेकिन अब उन्होंने अपने प्रशासन को हिदायत दी है कि इस काम में कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। डील के लिए बातचीत के दौरान दोनों देशों में तनाव की स्थिति भी बनी हुई है। होर्मुज स्ट्रेट अभी भी बंद है और अमेरिकी नाकेबंदी भी बनी हुई है। इसी बीच अब ईरान ने पाकिस्तान और चीन को बड़ी राहत दी है।

    तेल-एलएनजी जहाजों को गुज़रने का दिया ग्रीन सिग्नल

    ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से तेल-एलएनजी जहाजों को गुज़रने का ग्रीन सिग्नल दिया है। शिपिंग डेटा के अनुसार एनएनजी से लदे दो जहाज आज, सोमवार, 25 मई को होर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए पाकिस्तान और चीन की ओर रवाना हो रहे हैं। साथ ही इराकी कच्चे तेल से भरा एक सुपरटैंकर जहाज लगभग तीन महीने तक फंसे रहने के बाद शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट से निकल गया और चीन के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार बहामास में पंजीकृत एलएनजी जहाज मंगलवार तक पाकिस्तान पहुंच जाएगा। एक अन्य एलएनजी जहाज अल रेयान ने भी इसी तरह इस रणनीतिक जलमार्ग को पार कर लिया है। रास लाफान से तेल लेने और 22 मई को गल्फ में अंतिम बार दिखाई देने के बाद यह जहाज अब होर्मुज स्ट्रेट के बाहर ओमान और ईरान को अलग करने वाले जलक्षेत्र में है और इसके 27 जून को चीन पहुंचने का अनुमान है।

    कब खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट?

    अमेरिका की नाकेबंदी की वजह से ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिलहाल बंद ही रखने का फैसला लिया है। हालांकि कुछ देशों के लिए जाने वाले जहाजों को गुज़रने दिया जा रहा है। इस बीच मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है कि आखिर होर्मुज स्ट्रेट पहले की तरह कब खुलेगा? जवाब है अमेरिका-ईरान के बीच डील, क्योंकि जब यह डील फाइनल हो जाएगी, उसके तहत उसी समय होर्मुज स्ट्रेट को खोल दिया जाएगा। हालांकि ईरान ने यह भी साफ कर दिया है कि इस जलमार्ग पर उसी का कंट्रोल रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    30 दिन में पूरी तरह खुल जाएगा होर्मुज, अमरीका और ईरान हुए सहमत

    May 25, 2026

    पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका, BLA ने ट्रेन को बनाया टारगेट, 26 की मौत,  50 से ज्यादा घायल

    May 24, 2026

    चीन के कोयला खदान में भयानक धमाका, 82 लोगों की मौत, मजदूरों की जान बचाने में नाकाम हो रहा देश

    May 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.