Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट
    • शासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण​​‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान बना ग्रामीणों की उम्मीदों का नया सवेरा
    • ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क
    • बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार
    • MLC Election: सीटों के बंटवारे पर CM का बड़ा बयान, ‘मुझे भरोसा है कि…’
    • महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा इस मामले में दोषी करार
    • बिना फिल्में किए भी दीपिका,आलिया और पति अभिषेक से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय
    • सालों तक पार्टनर की तलाश करते हैं सांप, 10 साल तक करते हैं इंतजार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»30 दिन में पूरी तरह खुल जाएगा होर्मुज, अमरीका और ईरान हुए सहमत
    अंतर्राष्ट्रीय

    30 दिन में पूरी तरह खुल जाएगा होर्मुज, अमरीका और ईरान हुए सहमत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मॉस्को, अमरीका और ईरान ने एक प्रारंभिक समझौते के तहत 30 दिन के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने पर सहमति जताई है। ‘वाशिंगटन’ पोस्ट ने एक अज्ञात राजनयिक के हवाले से यह जानकारी दी। अखबार ने एक अज्ञात ईरानी अधिकारी के हवाले से बताया कि अमरीका-ईरान के प्रारंभिक शांति समझौते में परमाणु वार्ता को बाद की तारीख तक स्थगित करने का भी प्रावधान है। अखबार ने एक अज्ञात राजनयिक के हवाले से बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच प्रारंभिक ढांचागत समझौते को अभी तक ईरानी पक्ष द्वारा अनुमोदित नहीं किया गया है।

    अखबार के अनुसार अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए दोनों पक्ष 60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। फॉक्स न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिका-ईरान ढांचागत समझौता 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है, हालांकि वार्ताकार अभी भी होर्मुज जलडमरूमध्य और तेहरान के परमाणु भंडार से संबंधित शब्दों पर बहस कर रहे हैं। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कहा था कि ईरान के साथ समझौते पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है और अंतिम पहलुओं और विवरणों पर चर्चा चल रही है, जिनकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

    नाम न बताने की शर्त पर अमरीकी अधिकारियों ने चैनल को पुष्टि की कि ईरान ने सैद्धांतिक रूप से समझौते के ढांचे पर सहमति दे दी है। एक अधिकारी ने ब्रॉडकास्टर को बताया कि हम 95 प्रतिशत तक पहुंच चुके हैं। परमाणु भंडार और होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमारा समझौता हो चुका है, लेकिन हम भाषा पर बातचीत कर रहे हैं। 28 फरवरी को अमरीका और इजऱायल ने ईरान में ठिकानों पर हमले शुरू किए, जिनमें 3,000 से अधिक लोग मारे गए। आठ अप्रैल को वाशिंगटन और तेहरान ने दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा की। इस्लामाबाद में हुई बाद की बातचीत बेनतीजा रही। हालांकि शत्रुता की पुन: शुरुआत की कोई घोषणा नहीं की गई, लेकिन अमरीका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू कर दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान-चीन को राहत, होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बावजूद ईरान ने तेल-एलएनजी जहाजों को गुज़रने का दिया ग्रीन सिग्नल

    May 25, 2026

    पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका, BLA ने ट्रेन को बनाया टारगेट, 26 की मौत,  50 से ज्यादा घायल

    May 24, 2026

    चीन के कोयला खदान में भयानक धमाका, 82 लोगों की मौत, मजदूरों की जान बचाने में नाकाम हो रहा देश

    May 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.